फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   raifle

शस्त्रागार 2012 से गायब हैं राइफल और कारतूस

Sun, 28 Jun 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
raifle
कन्नौज। कोतवाली के शस्त्रागार से 2012 में राइफल और 309 कारतूस होने की बात सामने आई है। इस दौरान कई बार पुलिस अधिकारियों का वार्षिक निरीक्षण हुआ लेकिन एक बार भी कोई गड़बड़ी पकड़ नहीं पाया।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि 2012 से थ्री नॉट थ्री राइफल और 309 कारतूसों का मिलान नहीं हो रहा था। हर बार कागजी कार्रवाई पूर्ण कर हेड मोहर्रिर अधिकारियों को सब कुछ ठीक दिखाते रहे। 2012 से कुछ समय पहले तक कोतवाली में जितेंद्र सिंह चंदेल, रामसुमेर और अशोक नागर हेड मोहर्रिर के पद पर रहे हैं। बीते दिनों अशोक नागर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह चंदेल और रामसुमेर अन्य जनपदों में तैनात हैं। दोनों को नोटिस भेजकर बुलाया गया है। सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि मामला काफी पुराना है। जल्द ही अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नौज। प्रथम विश्व युद्ध में थ्री नॉट थ्री नॉट राइफलों का इंग्लैंड और जर्मनी के सैनिकों ने इनका प्रयोग किया था। अंग्रेजी शासनकाल में 1945 में थ्री नॉट थ्री राइफल यूपी पुलिस को दी गई थी। इसकी मारक क्षमता दो किलोमीटर तक है। इससे पहले पुलिस के मस्कट 410 बंदूक हुआ करती है। 80 के दशक में सिपाहियों को इंसास, एके-47 दे गई है, जबकि 2019 में अब यूपी पुलिस के सिपाहियों के पाय जर्मनी की एमपी-5 राइफल दी गई है। यह राइफल काफी आधुनिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed