फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Raid on 22 shops, notice to four traders

22 खाद दुकानों पर छापे, चार व्यापारियों को नोटिस

Tue, 23 Aug 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Raid on 22 shops, notice to four traders
कन्नौज। जिलेभर की 22 खाद दुकानों पर डीएम के आदेश पर चेकिंग की गई। छह दुकानों पर नमूने लिए गए, जिनको जांच के लिए बाहर भेजा जाएगा। चार व्यापारियों को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने तहसीलवार अधिकारियों की तीन टीमें गठित की थीं। जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह ने बताया कि तहसील कन्नौज क्षेत्र की दुकानों के लिए उप कृषि निदेशक जीसी कटियार व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अभिशांक सिंह चौहान, तहसील तिर्वा के लिए जिला कृषि अधिकारी व एआर कोऑपरेटिव राजीव लोचन शर्मा और तहसील छिबरामऊ में भूमि संरक्षण अधिकारी आरके वर्मा व उद्यान अधिकारी सीपी अवस्थी की टीमों ने जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान थोक विक्रेता पीके एजेंसी सराय प्रयाग, आरके बिल्डिंग एजेंसी नजरापुर, फुटकर विक्रेता मंसूरी खाद भंडार खानपुर उमर्दा और यादव खाद भंडार इंदरगढ़ को नोटिस दिया है। विक्रेताओं ने यूरिया की सप्लाई के बाद ई-पॉश मशीन पर फीड नहीं किया। अधिकारियों ने खाद दुकानदारों को अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed