फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   raat ko premika ko pulis ne ghar chhoda, subah phir aa gaee

रात को प्रेमिका को पुलिस ने घर छोड़ा, सुबह फिर आ गई

Sun, 16 May 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
raat ko premika ko pulis ne ghar chhoda, subah phir aa gaee
सौरिख(कन्नौज)। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती को पुलिस देर रात घर छोड़ आई। वह सुबह फिर आ गई। इस पर प्रेमी के परिजनों ने उससे मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती और प्रेमी की बहन को थाने ले आई। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन

इटावा जनपद कीभरथना कोतवाली के एक गांव की युवती यहां थाना क्षेत्र के नगला विशुना निवासी अनुज से शादी करने पर अड़ी हुई है। युवती के मुताबिक अनुज ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया था। अब वह शादी से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन

युवती 12 मई को अनुज के गांव आ गई थी। प्रेमिका को देख अनुज व परिजनों के होश उड़ गए। यह ताला लगाकर भाग गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस देर शाम युवती को थाने ले आई। पुलिस ने युवती को समझाने का प्रयास किया, वह शादी की जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने मामले की सूचना युवती के परिजनों को दी। परिजनों के न पहुंचने पर पुलिस शुक्रवार की शाम युवती को गांव छोड़ आई। शनिवार सुबह फिर अनुज के गांव आ गई। वह अनुज से शादी की जिद पर अड़ी है। इससे नाराज अनुज के परिजनों ने युवती के साथ मारपीट कर दी। हंगामे की सूचना पर पहुंचीं प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी युवती व अनुज की बहन को थाने ले आईं। यहां युवती को समझाने का प्रयास किया गया। वह शादी की जिद पर अड़ी रही। वहीं सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि प्रभारी निरीक्षक युवती व युवक पक्ष को समझाने का प्रयास कर रही हैं। अगर बात नहीं बनती है तो युवती की तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरथना कोतवाली में दर्ज कराया था अनुज के खिलाफ मुकदमा
युवती ने बताया कि अनुज ने प्रेम प्रसंग के चलते शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। बाद में शादी से इनकार कर दिया। इस पर पिछले साल भरथना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर अनुज व परिजनों ने शादी की बात कही। विश्वास कर मुकदमा वापस ले लिया। इसके बाद अनुज फिर शादी के लिए टालमटोल करने लगा। युवती का कहना है कि वह अनुज से ही शादी करेगी।

कार्रवाई न होने पर दी आत्महत्या की धमकी
युवती ने प्रेमी से शादी न होने पर आत्महत्या की धमकी दी है। युवती का आरोप है कि उसके साथ धोखा किया गया है। अनुज से शादी या परिजनों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed