फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   raajan dube, aaryan ko mila kannauj gaurav ka sammaan

राजन दुबे, आर्यन को मिला कन्नौज गौरव का सम्मान

Mon, 14 Oct 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
raajan dube, aaryan ko mila kannauj gaurav ka sammaan
टंडन निवास पर आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में मौजूद छात्र-छात्राएं। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। स्व.बैजनाथ टंडन दंपति स्मारक वैदिक पुस्तकालय के तत्वावधान में टंडन निवास पर रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में यूपी बोर्ड हाईस्कूल के टॉपर आर्यन कटियार व सीबीएसई के हाईस्कूल के टॉपर राजन दुबे को कन्नौज गौरव का खिताब मिला। इन्हें परमहंस स्वामी शारदानंद सरस्वती ने स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र दिया। प्रत्येक कालेज के एक-एक मेधावी छात्र को 1101 रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। 225 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने सम्मानित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ लक्ष्य जरूर तय करें। हाईस्कूल में यूपी बोर्ड में नगर में टॉप करने वाले कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र आर्यन कटियार व सीबीएसई में जिले में हाईस्कूल टॉप करने वाले राजन दुबे को स्वामी शारदानंद सरस्वती ने कन्नौज गौरव का स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र दिया। उन्होंने 225 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली छात्राओं का माल्यार्पण अलका टंडन व छात्रों का अभय टंडन ने किया। समारोह में यूपी बोर्ड के 84 व सीबीएसई के 141 छात्र शामिल रहे। यूपी बोर्ड के सात व सीबीएसई के पांच प्रथम छात्रों को सरस्वती की प्रतिमा, एक लेखनी, एक प्रमाण पत्र, चार पुस्तकें व 501 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। अन्य सभी छात्रों को चार पुस्तकें, एक लेखनी, प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन

त्रिलोकीनाथ टंडन ने माता-पिता की स्मृति में 19 कालेजों के एक-एक मेधावी को 1101 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। कार्यक्रम में बिलासपुर, आगरा, इलाहाबाद, कानपुर से स्वामी शारदानंद सरस्वती के भक्त भी शामिल हुए। इस मौके पर केशवदास टंडन, एनसी टंडन, अभय टंडन, विजय कुमार मेहरोत्रा, विजय गुप्ता, नरेंद्रनाथ टंडन, राजेंद्रनाथ टंडन मौजूद रहे। संचालन रमेश तिवारी विराम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed