{"_id":"5e9dde438ebc3ed5b96c62cc","slug":"quarantine-ward-kannauj-news-knp556213038","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन वार्ड में नौ की हालत बिगड़ी, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन वार्ड में नौ की हालत बिगड़ी, भर्ती
विज्ञापन
quarantine ward
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के अर्शी पैरामेडिकल कालेज में बने क्वारंटीन वार्ड में रखे गए नौ लोगों की हालत बिगड़ गई। रात करीब नौ बजे तहसील अधिकारी इन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के बाद हालत में सुधार हुआ। सभी नौ लोगों को चक्कर और उल्टी की शिकायत थी। बीमार लोगों का कहना है कि खाने में कुछ निकला था। वहीं जांच में पता चला कि प्लास्टिक की बोरी का एक छोटा टुकड़ा दाल या चावल में गिरा था। खाने में और कोई कमी नहीं थी।
करीब एक हफ्ता पहले दो बसों से राजस्थान से बिहार जा रहे 42 लोगों को पकड़ा गया था। इन्हें शहर के अर्शी पैरामेडिकल कालेज में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में रखा गया था। सोमवार रात करीब नौ बजे एक युवक ने खाने में कुछ निकलने की बात कही। कुछ ही देर बाद युवक चक्कर आने की बात कहने लगा। इसके बाद यह संख्या अस्पताल पहुंचते-पहुंचते नौ हो गई। पनवारा ग्राम पंचायत के प्रधान राम लड़ैते और तहसील टीम सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर डीपीएस तोमर ने इलाज शुरू किया। जिला अस्पताल में सभी ने चक्कर और उल्टी की बात कही। इंजेक्शन और कुछ जरूरी दवा देने के बाद सभी की हालत में सुधार हुआ। डॉ. डीपीएस तोमर ने बताया कि सभी नौ मरीजों की हालत ठीक है। इन्हें अस्पताल में ही बैठाया गया है।
अस्पताल में ये हुए थे भर्ती
कन्नौज। राहुल (30) पुत्र जगदीश निवासी चौधरियापुर, माया (22) पत्नी अरविंद निवासी जलालाबाद, अवनीश (26) पुत्र राजेश निवासी रीवा मध्य प्रदेश, रामाधीन (31), बाबूराम (58) पुत्र द्वारिका निवासी जलालपुर पनवारा, नीरज कुशवाहा (26) पुत्र परशुराम निवासी जलालपुर पनवारा, मैकू (35) पुत्र आत्माराम निवासी सुल्तानपुर, कय्यूम (36) पुत्र इसलीम निवासी बछज्जापुर कन्नौज और एक अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी सदर शैलेष कुमार ने बताया कि अर्शी पैरामेडिकल कालेज में 107 लोग रखे गए हैं। नौ लोगों को चक्कर और उल्टी होने की जानकारी मिली थी। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इनकी हालत ठीक है। सोमवार को दाल, चावल, सब्जी, रोटी बनवाई गई थी। एक युवक दाल-चावल खा रहा था। तभी उसने कुछ निकलने की बात कह दी। तहसील टीम की जांच में वह प्लास्टिक की बोरी का एक टुकड़ा था। खाने की गुणवत्ता बेहतर है। संभावना है कि क्वारंटीन वार्ड से बाहर निकलने के लिए चक्कर और उल्टी आने का बहाना बनाया है।