{"_id":"67193c3c4ee3b7bee3015eb3","slug":"quack-accused-of-raping-a-teenager-arrested-kannauj-news-c-214-1-knj1005-120233-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी झोलाछाप गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी झोलाछाप गिरफ्तार
विज्ञापन
तिर्वा। इलाज कराने गई किशोरी के साथ झोलाछाप के दुष्कर्म करने के मामले को पहले तो पुलिस खारिज करती रही। बाद में मामले ने तूल पकड़ा तब पुलिस हरकत में आई और रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं, मामले की जांच सीओ तिर्वा को सौंपी गई है।
ठठिया क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने बताया कि कानपुर देहात के ककवन थाना क्षेत्र के विलारीपुर गांव निवासी अजय कुमार गांव के पास लक्ष्मणपुर गांव में क्लीनिक चलाता है। सोमवार दोपहर बुखार व पेट में दर्द हो रहा था। दवा लेने के लिए क्लीनिक पर गई थी। तब झोलाछाप ने दवा व इंजेक्शन लगाने के बाद अंदर कमरे में चलने की बात कही। अंदर जाने पर बेंच पर बोले लेट जाओ और दर्द कहां हो रहा कहकर अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां के साथ चौकी गई और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। कुछ देर हिरासत में रखने के बाद आरोपी को छोड़ दिया गया। मंगलवार को मामला प्रकाश में आने पर चौकी प्रभारी से मामले की जानकारी ली गई तो उन्होंने घटना से साफ इंकार कर दिया। थाना प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि लगाए गए आरोप झूठे हैं। किशोरी ने बहकावे में आकर आरोप लगाने की बात कही है। देर रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोबारा आरोपी को पकड़ लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एसपी अमित कुमार आनंद ने मामले की जांच सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेयी को दी है।
दिन में छोड़ा, रात में पकड़ा
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद मामले को रफादफा करने की कवायद को लेकर लोगों का तांता लगा रहा। देर शाम थाना प्रभारी ने झोलाछाप पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए छोड़ दिया। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को पकड़ लिया। घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म जैसी घटना में पुलिस ने किसके दबाव में आकर आरोपी को छोड़ दिया और कुछ घंटे बाद ही फिर आरोपी को पकड़कर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग मेहरबान, झोलाछाप कर रहे कांड
झोलाछाप के इलाज से आए दिन मरीज की हालत बिगड़ जाती है और जान भी चली जाती है। अब तो झोलाछाप ने हद ही कर दी और क्लीनिक पर आई किशोरी से दुष्कर्म किया। स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी से क्षेत्र में झोलाछाप की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और घटनाएं हो रही हैं। खास बात तो यह है कि स्वास्थ्य विभाग फिर भी अंजान बना हुआ है।