फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Purchase of vegetables in Nigam Mandi till five o'clock

निगम मंडी में पांच बजे तक ही सब्जी की खरीद

Sun, 17 May 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Purchase of vegetables in Nigam Mandi till five o'clock
Purchase of vegetables in Nigam Mandi till five o'clock - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। निगम मंडी में थोक सब्जी मंडी में सुबह पांच बजे के बाद किसानों से सब्जी की खरीद नहीं होने दी जाएगी। सुबह पांच बजे निगम मंडी का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। इसके बाद सब्जी लेकर आने वाले किसान मायूस होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह पांच बजे ही निगम मंडी के गेट पर तैनात रहने वाले सुरक्षा कर्मियों ने गेट बंद कर दिया गया। यह देख व्यापारियों व किसानों में खलबली मच गई। गेट पर पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि शासन ने सब्जी व गल्ला की बिक्त्रस्ी के लिए समय निर्धारित कर दिया है। नए फरमान के अनुसार रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक ही सामाजिक दूरी के साथ सब्जी की दुकानें खुलेंगी और खरीद फरोख्त होगी।
विज्ञापन

उसके बाद सुबह सात बजे से किसानों से गल्ला की खरीद की जाएगी। गेट बंद होने के बाद सब्जी किसान व व्यापारी मायूस होकर वापस लौट गए। मंडी सचिव कपिल गुप्ता ने बताया कि सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसकी मुनादी मंडी समिति में दो दिन से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि मंडी निगम में सब्जी खरीद फरोख्त का समय शासन द्वारा सात बजे तक निर्धारित किया गया है लेकिन भीड़ के चलते यह निर्णय लिया गया है। अब सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए किसान फुटकर में हॉटस्पॉट क्षेत्र को छोड़कर कहीं भी सब्जी की बिक्री कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed