{"_id":"60a94bd88ebc3e34fb488a38","slug":"puraanee-ranjish-mein-maarapeet-vrddh-kee-maut-kannauj-news-knp62987279","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में मारपीट, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में मारपीट, वृद्ध की मौत
विज्ञापन
ठठिया (कन्नौज) । पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट में वृद्ध की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। परिजनों ने गांव के पांच लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है।
थाना ठठिया के कोठीपुर्वा गांव निवासी पूरन सिंह (65) शनिवार को अपने पुत्र रामविलास, नागेश, वीरेंद्र, मदन के साथ अपने दरवाजे पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि इसी दौरान गांव के पांच लोग दरवाजे पर पहुंच गए। यह गालीगलौज करने लगे। विरोध पर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में घायल पूरन सिंह को परिजन मेडिकल कालेज ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सीओ दीपक दुबे ने बताया कि पुरानी रंजिश नहीं थी। गांव में ही तेरहवीं संस्कार में दोनों पक्ष शामिल होने गए थे। यहीं पर विवाद हो गया। मारपीट में घायल पूरन सिंह की मौत हो गई। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।