{"_id":"6a2b057ff1f9f062470baccd","slug":"protest-lodged-against-offensive-remark-memorandum-submitted-kannauj-news-c-214-1-knj1023-150587-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अभद्र टिप्पणी पर जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अभद्र टिप्पणी पर जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार पर सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में गुरुवार को सपाइयों ने विरोध जताकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया कि कुछ असामाजिक तत्व फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर अमर्यादित टिप्पणियां प्रसारित कर रहे हैं। इससे एक परिवार की गरिमा को ठेस पहुंची है। सपा नेताओं ने ऐसे लोगों की तत्काल पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान और पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे ने आरोप लगाया कि यह दुष्प्रचार राजनीतिक मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
वहीं, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन और सपा नेता राकेश कठेरिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जा सकतीं। उन्होंने साइबर थाना और पुलिस प्रशासन से सक्रिय होकर ऐसे खातों की जांच कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला पंचायत सदस्य इंद्रेश यादव, सलोवा जिलाध्यक्ष अंशू पाल, प्रदेश सचिव राघवेंद्र यादव सहित कई अन्य सपा नेता मौजूद रहे।