{"_id":"5dfbbf0d8ebc3e87b6798756","slug":"protest-kannauj-news-knp5332805103","type":"story","status":"publish","title_hn":"199 लेखपालों की सर्विस की गई ब्रेक, दो निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
199 लेखपालों की सर्विस की गई ब्रेक, दो निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज/तिर्वा/छिबरामऊ। मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। मंगलवार को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस देने के बाद जिला प्रशासन ने शासन के आदेश पर गुरुवार को 199 लेखपालों की सर्विस ब्रेक कर दी और दो लेखपालों को निलंबित कर दिया। निलंबित लेखपालों की संख्या अब बढ़कर 24 हो गई है। उधर, कार्रवाई होती देख नौ लेखपाल और काम पर लौट आए हैं, इस तरह काम शुरू करने वाले लेखपालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
सदर एसडीएम शैलेष कुमार ने 52, छिबरामऊ एसडीएम गौरव शुक्ला ने 82 और तिर्वा एसडीएम जयकरन ने 65 लेखपालों की सर्विस ब्रेक की है। तिर्वा में लेखपाल सद्दाम हुसैन और बृजमोहन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले तिर्वा में 17 दिसंबर को तिर्वा तहसील के लेखपाल संघ अध्यक्ष बृजनंदन सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह, सोबरनलाल, पुष्पकांत, विवेक पाल, अवध बहादुर, सौरभ यादव, राजेश पटेल को निलंबित किया गया था। तिर्वा में दो लेखपाल और काम पर लौट आए। छिबरामऊ में छह और कन्नौज में एक लेखपाल काम पर लौटा है। एक लेखपाल बुधवार को काम पर लौटा था। इस तरह जिले में अभी तक 10 लेखपाल पर काम पर लौट चुके हैं।
सदर तहसील के लेखपाल संघ अध्यक्ष सुखवंत यादव, महामंत्री विमल कुमार, राहुल गौतम, आकांक्षा कटियार, कन्हैयालाल, विजयपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई बुधवार को की जा चुकी है। इनके अलावा, छिबरामऊ लेखपाल संघ के अध्यक्ष सर्वेश यादव, सुरेंद्र पाल, नितिन कुमार यादव, माधवेंद्र पाल, विक्त्रस्म सिंह, अनीस खां इदरीशी, रश्मि शाक्य, अखिलेश मिश्रा को भी बुधवार को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
........................