{"_id":"50472250951daceb38c7c847d29c3a0b","slug":"protest-for-fertilizer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Thu, 29 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद न मिलने से नाराज दर्जनों किसानों ने किसान सेवा सहकारी समिति पर जमकर हंगामा काटा और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि मनमाने तरीके से दबंग व चहेतों को खाद दी गई, और बाद में उसकी कालाबाजारी कर दी गई।
सहकारी समिति दक्षिणी रामगंज में बुधवार को यूरिया खाद का वितरण किया गया। समिति के कर्मचारियों ने मनमाने तरीके से दबंग व चहेतों को मानक को ताक पर रखकर खाद वितरित कर दी। बाद में खाद लेने वाले लोगों ने समिति के पास ही खाद की दुकानों पर ऊंचे दामों में खाद की बिक्री कर ली।
गांव भूड़ा से आए किसान मोहम्मद तरीक, इस्माइलपुर के जुनैद, डुड़वाबुजर्ग के जुल्फिकार, तेरारब्बू व मोहनपुर से आए पंकज कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि वह खाद लेने के लिए कई दिनों से समिति के चक्कर लगा रहे हैं। बुधवार को खाद वितरण किए जाने की जानकारी पाकर वह सुबह ही समिति पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
बाद में समिति के लोगों ने खाद लेने वालों से लाइन लगाने को कहा। उक्त लोगों ने बताया कि तमाम लोग लाइन में खड़े रहे। दोपहर तक दूसरे लोगों को खाद देकर गोदाम बंद कर दिया। स्टाक खत्म होने की बात कहकर समिति के कर्मचारी चले गए। खाद न मिलने पर किसानों का गुस्सा भड़क गया।
दर्जनों किसानों ने समिति के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। समिति के खाताधारक इस्माइलपुर निवासी मो.दराज खां ने बताया कि उन पर समिति का कुछ भी बकाया नहीं है। इसके बावजूद भी उन्हें खाद नहीं दी जा रही है। कई बकायेदारों को खाद दे दी गई। किसानों का आरोप यह भी है कि दबंग किस्म के खाता धारकों को खाद दी गई। साथ ही कर्मचारियों ने अपने चहेतों को भी खाद वितरित कर दी।