फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   protest for demands

तालग्राम रोड निर्माण को होगा अनशन

Thu, 19 Feb 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Thu, 19 Feb 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
protest for demands
कस्बे से तालग्राम इंदरगढ़ सड़क पिछले दो वर्ष से खस्ताहाल है। इससे आवागमन दुश्वार है। लोगों ने सड़क निर्माण को लेकर कई बार आंदोलन किए। जिला प्रशासन ने सिर्फ आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। बुधवार को एक बार फिर लोगों ने सीडीओ को ज्ञापन सौंप कर दोबारा अनशन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


 तालग्राम-इंदरगढ़ मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर 17 दिसंबर से तालग्राम तिराहा पर ग्राम पलिया निवासी आदेश कुमार द्विवेदी ने पहले तो क्रमिक अनशन किया था। सुनवाई न होने पर तीन दिन बाद उन्होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया था। इस आंदोलन में नेशनल मोटर यूनियन के पदाधिकारियों ने भी पूरा सहयोग किया और दो दिन तक बसों का पूरी तरह चक्का जाम रखा था।
विज्ञापन


आंदोलन की भनक लगते ही अपर जिलाधिकारी रमेशचंद्र यादव अनशन स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने अनशनकारी आदेश कुमार द्विवेदी को आश्वासन दिया था कि 20 जनवरी तक हरहाल में सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद अनशन समाप्त कर दिया गया था। समय बीतने के बाद अभी तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे आम-जनमानस को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। खस्ताहाल सड़क पर पड़ी गिट्टी वाहन के टायरों के नीचे आकर राहगीरों और दुकानदारों के उछलकर लगती है।


बुधवार को आदेश कुमार द्विवेदी क्षेत्र के मोहम्मद शाहद्दीन, राजकुमार, कृष्णकांत, अशोक कुमार दुबे, रमाकांत दुबे, संजय यादव, अब्दुल रहमान हुसैन, समशुद्दीन, विमल मिश्रा, संजय कुमार और धर्मवीर यादव आदि के साथ तहसील पहुंचे। इन लोगों ने वहां मौजूद मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव को तालग्राम-इंदरगढ़ मार्ग का निर्माण शुरू कराए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed