फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Protest demanding the development of Gauri Shankar Temple

Kannauj News: गौरीशंकर मंदिर के विकास की मांग पर प्रदर्शन

Tue, 14 Jul 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Protest demanding the development of Gauri Shankar Temple
फोटो:29: नगर पालिका परिसर में कर अधिकारी को ज्ञापन सौंपते युवा।संवाद
विज्ञापन


-सड़क, सुरक्षा और कॉरिडोर निर्माण समेत कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। शहर के प्राचीन बाबा गौरीशंकर मंदिर के विकास और आसपास फैली अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में युवक नगर पालिका पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने मंदिर मार्ग की बदहाल स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था की कमी और विकास कार्यों में कथित अनदेखी का मुद्दा उठाते हुए कर अधिकारी अवरार हुसैन को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बाबा गौरीशंकर मंदिर रोड लंबे समय से खराब हालत में है। मंदिर के पड़ोस स्थित राजा जयचंद के किले से बरसात में बहकर आने वाली मिट्टी सड़क और आसपास के क्षेत्र में जमा हो जाती है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। युवाओं ने इस समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मंदिर की सुंदरता और विकास के लिए वंदन योजना के तहत 1.68 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, लेकिन मंदिर समिति को जानकारी दिए बिना धनराशि काउपयोग अन्य कार्यों में कर लिया गया। युवाओं ने इस पूरे मामले का विवरण सार्वजनिक करने और जनता व मंदिर समिति के सामने खर्च का हिसाब रखने की मांग की।इसके अलावा मंदिर परिसर की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस चौकी निर्माण की मांग भी उठाई गई।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भूतनाथ मंदिर के पास पुलिस चौकी बनवाने का आश्वासन पहले दिया गया था, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हुआ।मंदिर के निकट स्थित शराब की दुकान को तत्काल हटाने, मंदिर कॉरिडोर के निर्माण और क्षेत्र के भव्य विकास की भी मांग की गई।युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान राहुल मिश्रा, शिवेंद्र कुमार,श्याम जी मिश्रा, सागर, कुलदीप तिवारी, निशांत मिश्रा, अनुज गुप्ता,रंजीत कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन


वर्जन
बाबा गौरीशंकर मंदिर से बाबा हाजी तक सड़क निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जाना है। वंदन योजना के तहत मिले बजट के प्रस्ताव में जिला स्तरीय समिति ने संशोधन कर नया प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।--श्यामेंद्र मोहन चौधरी, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed