{"_id":"fa750e60d7709e8a967e73d1ab273088","slug":"protest-by-farmers-in-power-substation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपकेंद्र पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपकेंद्र पर किसानों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
बीते बीस दिनों से बिजली की अघोषित कटौती से परेशान एक दर्जन गांव के किसानों ने मंगलवार को बिजली उपकेंद्र ठठिया में अधिकारियों और कर्मचारियों का घेराव किया। इसके बाद रोड जाम कर नारेबाजी की। बाद में बिजली आपूर्ति में सुधार का लिखित आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए।
गांव इनायतपुर के आनंद शुक्ला, भदौसी के विजय द्विवेदी, रिक्खापुरवा के उमेश वाजपेयी, तेरामल्लू के धर्मराज सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसान मंगलवार दोपहर 12 बजे ठठिया विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। उस वक्त उपकेंद्र में अधिशासी अभियंता पी.राम, एसडीओ सुधांशु श्रीवास्तव, जेई रतनचंद्र मौजूद थे। किसानों ने इन अफसरों का घेराव किया। साथ ही ठठिया-तिर्वा रोड पर बिजली घर के सामने जाम लगाकर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि जब से भदौसी में बिजली विभाग के खिलाफ उगाही की शिकायत की गई है, तब से विभाग कटौती करके किसानों को परेशान कर रहा है।
इस पर एक्सईएन व एसडीओ ने सफाई दी कि ट्राली मशीन में कमी आई थी, जिस कारण आपूर्ति सही से नहीं दे पा रहे हैं। मरम्मत कार्य चल रहा है। पांच केवीए के दोनों ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। लेकिन किसान उनकी बातों से संतुष्ट नहीं हुए। इस दौरान एक युवक ने अपने ऊपर डीजल डालने की कोशिश की। यह देख एसओ ठठिया संतोष व्यास ने उसे रोका। वहीं जाम की सूचना पर सीओ व एसडीएम महेश चंद्र शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि सुरसी, नेरा, जनखत, आनंदीपुरवा समेत चार फीडर ठठिया से जुड़े हैं। कोल्डस्टोरेज मालिकों के दबाव में नेरा फीडर में सप्लाई ज्यादा दी जाती है। बाकी तीन फीडरों में जमकर कटौती की जाती है। इस पर एसडीएम ने लिखित आश्वासन दिया कि वह बिजली आपूर्ति ठीक कराएंगे। चारों फीडरों को बराबर बिजली सप्लाई मिलेगी। एसडीएम के आश्वासन पर लोग शांत हुए और जाम खोला। प्रदर्शन में सिकंदर खां, संतोष, छुन्नूलाल, संजय कटियार, गिरीश चंद्र, विमल त्रिपाठी, अजय द्विवेदी, गुड्डू, विवेक यादव, मदन अग्निहोत्री, सरमन, अरुण अवस्थी, छोटे कटियार, कैलाश सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे।
ट्यूबवेल बने शो-पीस, सूख रही फसलें
ग्रामीणों ने बताया कि ठठिया, इनायतपुर, भिखनीपुरवा, होलेपुर, रिक्खापुरवा, भदौसी, आनंदीपुरवा, खुर्रमपुरवा, पलटेपुरवा, टिकुरियनपुरवा, अलीपुर अहाना, पुरानी ठठिया, शुक्लनपुरवा, उदईपुरवा, जनेरी, थम्मनपुरवा, सिसैंयनपुरवा गांव में बिजली के लिए हाहाकार मचा है। इन दिनों चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। इस कारण फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।