{"_id":"5dfbc1d28ebc3e87e86b1f63","slug":"protection-kannauj-news-knp5332816118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज, डीएम ने देखी कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज, डीएम ने देखी कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जिला जज मुशीर अहमद अब्बासी के साथ डीएम रवींद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था परखी। डीएम को निर्देश दिए कि न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए। गेटों पर तलाशी के बाद ही लोगों को अंदर आने दिया जाए। अधिकारियों ने गेट पर लगी स्कैनर मशीनों से तलाशी का जायजा लिया। गेट पर वादकारी व वकीलों को अलग-अलग प्रवेश कराने के लिए कहा।
कोर्ट की बाउंड्रीवाल को ऊंचा करने एवं अन्य स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कराने के लिए भी कहा। डीएम ने कहा कि किसी भी दशा में कोई भी वादकारी एवं वकील को बिना तलाशी के न्यायालय परिसर में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। महिलाओं की तलाशी महिला सिपाही ही लें और वकीलों की तलाशी के लिए फैब्रिकेटर लगाया जाए। न्यायालय से बाहर जाने के लिए अलग रास्ते का प्रबंध किया जाए। निर्देश दिए कि जनपद न्यायालय में बिजनौर की तरह कोई भी अनहोनी न घटे, इसके लिए पूर्ण प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। निरीक्षण के दौरान न्यायालय के सुरक्षा कर्मी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।