फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Promotion of farmers to the development of the country

किसान की तरक्की से देश की विकास संभव

Wed, 23 Dec 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज। Updated Wed, 23 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Promotion of farmers to the development of the country
सपा कार्यालय में बुधवार को चौधरी चरण सिंह की 113 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की नसीहत दी।
विज्ञापन

सदर विधायक अनिल दोहरे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। वह बचपन से ही देश की ऊंच-नीच की असमानता के खिलाफ थे। शिक्षा पाकर जब वह सक्रिय राजनीति में आए तो उन्होंने गरीब, पिछड़ी, दलित किसानों की आवाज को बुलंद किया। वह किसानों के सबसे बड़े हितैषी थी। तमाम ऐसे कानूनों को बनाए जाने में उनकी मुख्य भूमिका रही। जिसका लाभ आज भी किसानों को मिल रहा है।
विज्ञापन

 पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि वह कहते थे कि जब तक देश का किसान आगे नहीं जाएगा तब तक देश की तरक्की संभव नहीं है। जीवन पर्यन्त किसानों की तरक्की के लिए काम करते रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव चौधरी चरण सिंह से बहुत प्रभावित थे। उनके सिद्धांतों को अपनाकर पार्टी को खड़ा करने का कार्य किया। सपा नेता नीलू यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए लाभकारी योजनाएं चला रही है। बजट में किसानों के लिए अलग से प्रावधान किया जाता है। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार ने कहा कि उनके सिद्धांतों को हम सभी को अपनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दमयंती कटियार, भोले कुरैशी, सतेंद्र यादव, रामवीर बघेल, अमित मिश्रा, टिल्लू दुबे, दरोगा कटियार, संजीव मिश्रा, कौसर खां, सलमान सिद्दीकी, जैकी कठेरिया, अमित दुबे, टिल्लू दुबे, गुड्डू अहसन सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed