फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Procession of thieves out , making a stir

चोरों की निकली बारात, मचा हड़कंप

Thu, 21 Jan 2016 11:51 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 21 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Procession of thieves out , making a stir

नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित सर्राफा दुकान समेत

विज्ञापन
सौरिख रोड व तालग्राम रोड पर चोरों ने धावा बोलकर एक के बाद एक छह दुकानों के शटर जैक से उचकाकर तोड़ दिए और लाखों रुपये कीमत के जेवरात व नगदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद से लोगों में पुलिस लापरवाही के प्रति रोष व्याप्त है।

बजरिया निवासी संजीव वर्मा उर्फ दीपू की रोडवेज बस स्टैंड के पास संजीव ज्वैलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान है। नगर के मुख्य मार्ग पर रात में चोरों ने दुकान के शटर में जैक लगाकर उसे उचका दिया। चोरों ने दुकान से सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब सात हजार रुपये की नगदी पार कर दी।

दुकान से चंद कदम दूर रोडवेज बस स्टैंड है और वहां पूरी रात कई दुकानें खुली रहती है। इसके बाद भी चोरों द्वारा घटना को अंजाम देने से लोगों में आश्चर्य बना हुआ है। पीड़ित ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। उध्ार, तालग्राम रोड पर गोकुल धाम के सामने स्थित जेरकिला निवासी रवि राठौर की पूजा मोबाइल सेंटर के नाम से दुकान है।

चोरों ने रात में किसी समय उनके शटर को जैक से उचकाकर कीमती मोबाइल व अन्य सामान पार कर दिया। सुबह चोरी की सूचना मिलने पर दुकान पर पहुंचे रवी ने बताया कि चोर उनकी दुकान से लगभग 70 हजार रुपये कीमत के ब्रांडेड कंपनियों के मोबाइल के अलावा अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं।

ग्राम कसावा निवासी मिट्ठूलाल पाल की तालग्राम रोड पर दुकान है, जो इस समय खाली पड़ी है। वह अपने परिजनों के सात गांव गए हुए थे। उनके पड़ोस में बीज और कीटनाशक की दुकान है। चोरों ने धोखे में उनकी खाली पड़ी दुकान का शटर जैक से उचकाकर तोड़ दिया, पर उन्हें वहां कुछ हासिल नहीं हुआ।

सौरिख निवासी आशिक अली पुत्र ताहिर अली की सौरिख रोड पर कालिका देवी मंदिर के सामने मैगमां इनवेस्टमेंट का शोरूम है। उन्होंने बताया कि रात में कोतवाली पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि उनके शोरूम में चोरी हो गई है। वह अपने परिजनों के साथ तत्काल शोरूम पर पहुंचे तो देखा उनका शटर चोरों ने जैक लगाकर तोड़ दिया था।

बताया कि चोर शोरूम की तिजोरी में रखे 33 हजार रुपये की नगदी पार कर ले गए। उध्ार, मोहल्ला बजरिया निवासी उत्तम वर्मा के पुत्र सोनू वर्मा की तालग्राम रोड पर बांके बिहारी ज्वैलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान है। रात में चोरों ने उसकी भी दुकान का शटर जैक लगाकर उचका दिया।

इसके बाद चोरों ने उसकी दुकान से सोने-चांदी के लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात और दो हजार रुपये की नगदी पार कर दी, वहीं जीटी रोड हाईवे पर जनता कोल्ड के सामने ग्राम गदनपुर तुर्रा निवासी दिनेशचंद्र फौजी का मकान है। जिसे मोहल्ला बिरतिया नईबस्ती निवासी श्याम पाठक किराए पर लिए है।

श्याम ने बताया कि गैराज में मकान मालिक की कार खड़ी थी। बीती रात चोरों ने गैराज का लॉक तोड़ कर कार पार कर दी। सुबह गैराज का गेट खुला देखा। उसने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी नगर में एक साथ पांच दुकानों में चोरी हुई थी।

पुलिस अभी तक उन घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई है। तब तक चोरों ने उन्हें फिर नई चुनौती दे दी है। उधर, नगर में एक ही रात में ताबड़तोड़ हुई चोरी की कई घटनाओं से पुलिस में हड़कंप मच गया। उध्ार, सुबह होते ही कोतवाल आरपी पांडेय पुलिस बल के साथ सभी दुकानों पर पहुंचे और छानबीन की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed