{"_id":"5fa1a5338ebc3e91b64112b0","slug":"problem-kannauj-news-knp5922879187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम मुआवजा मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम मुआवजा मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
problem
- फोटो : CHIBRAMAU
सिकंदरपुर। नेशनल हाईवे में अधिगृहीत जमीन का कम मुआवजा मिलने पर मंगलवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। काम बंद कराने की चेतावनी देते हुए धरना दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता को किसानों ने ज्ञापन सौंपा है।
मंगलवार दोपहर बाद एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता तहसीलदार अभिमन्यु कुमार के साथ सिकंदरपुर पहुंचे। उन्होंने किसानों से वार्ता की। किसानों ने जमीन का सही मुआवजा न मिलने की शिकायत की। एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता ने तहसीलदार अभिमन्यु कुमार व क्षेत्रीय लेखपाल को नगर पंचायत के अंदर व बाहर के गाटों व आबादी क्षेत्र का विवरण जुटाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया गया कि अगर सर्किल रेट में कोई गलती हुई है तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा। नक्शों को दिखाकर किसानों को संतुष्ट किया जाएगा।
इसके साथ ही फाइल भू अध्याप्ति कार्यालय कानपुर को पुन: भेजी जाएगी। इस दौरान संजीव शुक्ला, राजीव शुक्ला, इंद्रनरायन पांडेय, महेंद्र वर्मा, राजेश शुक्ला, राधे रावत, विल्लू शुक्ला, श्यामबाबू सविता, विस्सू व भगवान शाक्य सहित कई लोग मौजूद रहे।