फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Prisoners will also be able to appear for high school and intermediate exams

Kannauj News: बंदी भी दे सकेंगे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा

Wed, 18 Dec 2024 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Prisoners will also be able to appear for high school and intermediate exams
कन्नौज। जिला जेल के बंदी भी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा दे सकेंगे। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइओएस) ने पांच वर्ष की अस्थाई मान्यता जिला जेल को दी है। जेल अधीक्षक को संस्थान ने केंद्र का समन्वयक बनाया गया है। नवीन सत्र के लिए बंदियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जेल में बंदियों की शिक्षा व साक्षरता पर विशेष पहल की जा रही है। निरक्षर बंदियों को साक्षर बनाने काम काफी समय से चल रहा है। वर्तमान में 58 निरक्षर बंदी कक्षाओं में पढ़ना-लिखना सीख रहे हैं। कक्षा पांच व आठ की पढ़ाई के लिए बंदियों का पास के परिषदीय विद्यालय में पंजीकरण कराया जा चुका है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा को लेकर जेल अधीक्षक अकरम खान काफी समय से प्रयासरत थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने पांच वर्ष की अस्थाई मान्यता जिला जेल को दी है। अब बंदी भारत सरकार के इस बोर्ड के माध्यम से जेल रहकर ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा ग्रहण कर सकेगें। केंद्र का समन्वयक जेल अधीक्षक अकरम खान व सहायक के रूप में लिपिक पंकज कुमार को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान से संचालित केंद्र में अक्टूबर 2025 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। जेल अधीक्षक ने बताया कि इसके लिए बंदियाें के पंजीकरण का काम शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed