फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Principal Secretary of the ax fell

प्रमुख सचिव की गिरी गाज

Sat, 20 Feb 2016 12:37 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 20 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Principal Secretary of the ax fell

प्रमुख सचिव पंचायती राज चंचल तिवारी ने शुक्रवार को

विज्ञापन
सांसद डिंपल यादव द्वारा गोद लिए गए गांव सैयदपुर सकरी में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं, वहीं लोहिया गांव तारमऊ गढ़ी का निरीक्षण कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जांची।

इस दौरान मनरेगा समेत अन्य योजनाओं में कागजों में पूरे और कुछ कार्य जमीन पर अधूरे मिलने पर जांच कराकर ग्राम सचिव से लेकर बीडीओ समेत जो भी जिम्मेदार निकले उसके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश डीपीआरओ को दिए। प्रमुख सचिव पंचायती राज शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, डीपीआरओ जेके केसरवानी, बीडीओ सदर साधना दीक्षित समेत कई विभागों के अफसरों के काफिले के साथ सैयदपुर सकरी गांव पहुंचे। यहां चौपाल लगाई।

इस दौरान ग्रामीण हाजी नूरहक, मो. अली आदि ने कार्यों में भेदभाव के आरोप लगाए। कहा कि प्रधान अपने चहेतों के मोहल्लों में ही काम करा रहे हैं। इस पर प्रधान समर्थक अफरोज ने एतराज किया और शिकायत को झूठा बताया। इस बात को लेकर प्रमुख सचिव के सामने ही ग्रामीणों के दो पक्षों में नोकझोंक होने लगी।

इस पर अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। वहीं प्रमुख सचिव ने गांव गदनपुर नरहा का निरीक्षण किया। यहां शवदाह गृह का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने को कहा। इस गांव में विकास के कुछ कार्य जमीन पर अधूरे मिलने पर नाराजगी जताई। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की कार्रवाई का फरमान सुनाया।

वहीं लोहिया गांव तारमऊ गढ़ी में सीसी रोड उखड़ी व गिट्टी नजर आई। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ग्राम सभा के सचिव व प्रधान को फौरन रोड की दशा ठीक कराने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने सर्किट हाउस में बीडीओ, एडीओ, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत संग बैठक ली। इसमें काम अधूरा मिलने पर चिंता जताई और स्वच्छता संबंधी दिया गया कार्य पूरा न करने तक आठ खंड प्रेरकों का वेतन रोकने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed