फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Preparation to save the extinct Pandu river

Kannauj News: विलुप्त होती पांडु नदी को बचाने की तैयारी

Wed, 05 Apr 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 05 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Preparation to save the extinct Pandu river
औंग। मलवां ब्लॉक के प्रभात कुंज आश्रम मानिकपुर में विलुप्त हो रही पांडु नदी को बचाने के लिए बुधवार को बैठक हुई। लोकभारती, समाजसेवी, राजनीतिज्ञ, संत और महंत सम्मिलित हुए। आश्रम के प्रमुख अजय चैतन्य ब्रह्मचारी (अजय बाबा) व गुरु भाई केरल के प्रियम मयूर अय्यर नेतृत्व को ऊर्जा प्रदान करेंगे। बैठक में 5 बिंदु निर्धारित किए गए हैं। संकल्प, तटवर्ती गांवों में बैठक, नदी के किनारे किनारे यात्रा, कूड़ा कचरा नदी में न डालने हेतु जागरूकता, सत्ता के नुमाइंदों की सहभागिता विषयों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से 14 लोगों को भागीरथ पद से नवाजा गया। पृथ्वी पर मोक्षदायिनी गंगा को लाने में भागीरथ का अहम योगदान था। इसी तरह यह लोग अभियान के मुख्य चेहरे होंगे।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद में पांडु नदी की जलधारा की लंबाई की दूरी के मध्य आश्रम है। अत: अभियान की समस्त गतिविधियां आश्रम से ही संचालित होंगी। कार्यक्रम में बोलते हुए प्रियम मयूर अय्यर ने कहा सर्वाधिक कूड़ा कचरा, कल कारखानों का अपशिष्ट, नालों का गंदा पानी कानपुर नगर में पांडु नदी में प्रवाहित होता है। नदी की जलधारा विषैली और संकुचित होती जा रही है। फतेहपुर जनपद में सात नदियां हैं। अगर अभियान चलाकर इसे बचाने का प्रयास न किया गया तो ससुर खदेरी नदी की तरह पांडु नदी भी विलुप्त हो जाएगी। कुलदीप सिंह भदौरिया फतेहपुर, महेश सिंह रावतपुर, विपिन द्विवेदी औंग, रमाकांत त्रिपाठी शिवराजपुर, बाबू सिंह व्यवस्थापक प्रभात कुंज आश्रम, प्रवीण पांडे खागा, रणवीर सिंह मानिकपुर, शिवसागर सिंह रानीपुर ,कामता सिंह गोधरौली, राम दत्त द्विवेदी अभय पुर, अर्जुन थानपुर, अरुण शुक्ला रावतपुर ,अमर सिंह मानिकपुर, दीप नारायण रावतपुर को चयनित किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से लोकभारती से विवेक दीक्षित खखरेरू, ज्ञानेंद्र शर्मा बांदा, प्रवीण पांडे खागा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed