फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   premika ke sahaare kishoree aur bhaanjee ko kiya agava

प्रेमिका के सहारे किशोरी और भांजी को किया अगवा

Sat, 02 Jan 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
premika ke sahaare kishoree aur bhaanjee ko kiya agava
आरोपी अनार सिंह। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। इलाके के एक गांव से लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी और उसकी सात वर्षीय भांजी को पुलिस ने तलाश लिया। आंखों के अस्पताल में चश्मा बनाने वाले कारीगर ने प्रेमिका की मदद से दोनों को अगवा किया था। पुलिस ने किशोरी और मासूम को तलाश कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी और उसकी सात वर्षीय भांजी 27 दिसंबर को लापता हो गई थीं। परिजनों ने 29 दिसंबर को थाना में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस को मालूम हुआ कि औरैया जिले के बिधूना कस्बे में संचालित आंखों के निजी अस्पताल में चश्मा बनाने वाले कारीगर ने वारदात को अंजाम दिया है। कारीगर मैनपुरी के गांव हरिहरपुर निवासी अनार सिंह (30) पुत्र विनोद है। उसने किशोरी और मासूम को अगवा करने में प्रेमिका खानपुर की पिंकी देवी(30) का सहयोग लिया है। आरोपी अनार सिंह किशोरी और मासूम को मैनपुरी और अलीगढ़ ले गया था। पुलिस ने शुक्रवार को ठठिया क्षेत्र से किशोरी और मासूम को तलाश लिया। आरोपी अनार सिंह और उसकी प्रेमिका पिंकी देवी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पूछताछ कर दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

...तो इसलिए किया था अपहरण
आरोपी पिंकी बिधूना में संचालित आंखों के अस्पताल में दवा लेने जाती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात चश्मा बनाने वाले अनार सिंह हो गई। दोनों के बीच प्रेम-संबंध हो गए। अनार सिंह ने पिंकी देवी से एक किशोरी के साथ अवैध संबंध बनवाने की बात रखी। इस पर पिंकी ने किशोरी को झांसा देकर फोन पर अनार सिंह से कई बार बात कराई। इसके बाद 27 दिसंबर को किशोरी को झांसा देकर अनार सिंह की कार में बैठा दिया। किशोरी अपने साथ मासूम भांजी को ले आई थी। आरोपी ने दोनों को अगवा कर लिया। बताया गया कि अलीगढ़ व मैनपुरी में दोनों को पांच दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। इसके बाद पुलिस की सक्रियता देख धमका कर छोड़ दिया। थाना प्रभारी रामकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

============
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed