{"_id":"5d3b4af28ebc3e6cfb087c6c","slug":"pregnant-wife-beaten-brother-in-law-attacked-with-stab-kannauj-news-knp5038951177","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती पत्नी को पीटा, साले ने बहनोई पर चाकू से बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती पत्नी को पीटा, साले ने बहनोई पर चाकू से बोला हमला
विज्ञापन
कन्नौज। ससुराल पहुंचे युवक ने पत्नी से मारपीट कर दी। इससे गुस्साए साले ने बहनोई को कमरे में बंद कर चाकू से हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है।
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी पूजा पत्नी सुनील सात माह की गर्भवती हैं। वह कुछ समय से पति से कहासुनी के बाद मायके में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव इमलियापुर्वा में रह रही हैं। आरोप है कि पति सुनील गुरुवार को परिजनों के साथ घर आए। यह मारपीट करने लगे। इससे पेट में चोटें आ गईं। पति सुनील का आरोप है कि वह अकेले पत्नी को बुलाने गए थे। पत्नी साथ जाने के लिए तैयार थी। साला बबलू व ससुर उसे जाने से रोक रहे थे। ससुरालीजनों को रोका तो यह चाकू लेकर हमलावर हो गए। इससे वह घायल हो गया। सुनील ने नगदी व जेवर छीनने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला रोग विशेषज्ञ मनप्रीत कौर ने बताया कि महिला सात माह की गर्भवती है। पति ने उसके पीठ में लात मारी है। इससे पेट में दर्द हो रहा है। जांच में गर्भ में दो बच्चे होने की बात सामने आ रही है। बच्चों को कोई नुकसान नहीं है।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।