फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pre-board exams will be held in the first week of January

Kannauj News: जनवरी के पहले सप्ताह में होंगी प्री-बोर्ड परीक्षा

Tue, 30 Dec 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pre-board exams will be held in the first week of January
कन्नौज। बोर्ड परीक्षा से पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों की तैयारियों को परखने के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा की घोषणा की है। यूपी प्री परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा पांच से 21 जनवरी तक होगी। परीक्षा के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 25,058 और इंटरमीडिएट के 22,447 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा 2025 में माध्यमिक शिक्षा परिषद से प्रश्नपत्र के दो सेट आए थे। इसमें से प्रश्नपत्र का एक सेट परीक्षा में उपयोग किया गया। प्रश्नपत्र के दूसरे सेट के पैकेट केके इंटर कॉलेज स्ट्रांग रूम में रखे हुए हैं। उन्हीं प्रश्नपत्र से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट प्री-बोर्ड परीक्षा जनवरी में कराई जाएंगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। पांच से 21 जनवरी तक परीक्षा होगी। बोर्ड परीक्षा 2026 संपन्न कराने के लिए जिले में 96 परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। इन केंद्रों पर जिस-जिस विद्यालय के छात्र आवंटित हुए हैं, उसी आधार पर प्रश्नपत्र स्ट्रांग रूम से परीक्षा केंद्रों पर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस पप्पू सरोज ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2025 में परिषद से आए प्रश्नपत्र के दूसरे सेट से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों की प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। प्रश्नपत्र छात्र आवंटन के हिसाब से भेज जाएंगे। स्कूलों की छात्र संख्या के आधार पर प्रधानाचार्य प्रश्नपत्र प्राप्त कर परीक्षा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed