{"_id":"5da371808ebc3e017d3647f1","slug":"prasav-ke-dauraan-injeeniyar-kee-patnee-kee-maut-kannauj-news-knp519502829","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान इंजीनियर की पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान इंजीनियर की पत्नी की मौत
विज्ञापन
कन्नौज। ऑपरेशन के दौरान गर्भवती की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर नर्सिंग होम में हंगामा किया। परिजनाें ने अधिकारियों से शव का पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई की मांग की है। बच्चे की हालत ठीक है।
फर्रुखाबाद के सिविल लाइन इलाके में डीएम आवास के पास रहने वाले मयंक यादव इंजीनियर हैं। मयंक की पत्नी साधना(26) गर्भवती होने के कारण सदर कोतवाली के मोहल्ला ठकुराना में पिता धर्मेंद्र उर्फ कल्लू साथ रह रही थीं। शनिवार रात प्रसव पीड़ा होने पर तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। सुबह करीब तीन बजे ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के दौरान साधना की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मयंक यादव और इनके भाई आशीष यादव ने नर्सिंग होम स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
मयंक यादव ने सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा को प्रार्थना पत्र देते हुए पोस्टमार्टम कराने के साथ मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि लिखित में पत्र मिलने पर मामले की जांच कर नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।