फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Prarthana won gold in 400 meters

Kannauj News: 400 मीटर में प्रार्थना ने जीता सोना

Sat, 17 Feb 2024 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Prarthana won gold in 400 meters
तालग्राम। लखनऊ के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया स्टेडियम में 15 फरवरी से चल रही परिषदीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में तालग्राम की छात्रा प्रार्थना ने 400 मीटर दौड़ में सोना जीता है।
विज्ञापन

वहीं जिले के आठ छात्र-छात्राओं ने पदक जीत कर नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर प्रथम आने वाले खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।

जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार मिश्र, श्रृद्धा चौहान, जयवीर सिंह, रजनीश कनौजिया, विपिन देव की टीम के नेतृत्व में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। दौड़ के बालिका वर्ग में तालग्राम नरमऊ कंपोजिट विद्यालय कक्षा आठ की छात्रा प्रार्थना ने 400 मीटर में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 200 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय साडा की कक्षा आठ की छात्रा अपराजिता ने 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया है।
विज्ञापन


वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय तहसीपुर के छह छात्र-छात्राओं ने पदक जीते हैं। कक्षा सात की छात्रा पूनम ने ताइक्वांडो के 30-35 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीता। कक्षा आठ के छात्र प्रांशू ने 40-45 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीता। 40-45 किलोग्राम वर्ग में कक्षा सात की छात्रा नेहा, 35-40 किलोग्राम वर्ग में कक्षा सात की शिखा तथा 35-40 किलोग्राम में कक्षा सात के शिवा ने रजत पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा छह की छात्रा नंदनी ने 25-30 किलोग्राम वर्ग बालिका में कांस्य पदक जीता। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने फोन कर विजेता छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए शुभकामनाएं दी हैं। बीईओ विपिन कुमार, रमेश चंद्र चौधरी ने विजेता बच्चों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed