फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pradhan changed the face of the Gram Panchayat through development

Kannauj News: प्रधान ने विकास से बदली ग्राम पंचायत की सूरत

Fri, 13 Mar 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Pradhan changed the face of the Gram Panchayat through development
सौरिख। क्षेत्र के ग्राम अल्हादादपुर में कराए गए विकास कार्य इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। ग्राम पंचायत द्वारा सड़क, नाली निर्माण, साफ-सफाई और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है। इससे गांव की तस्वीर बदल गई है। वर्ष 2023-24 में ग्राम प्रधान को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन



ग्राम अल्हादादपुर में बच्चों और युवाओं के लिए एक सुंदर खेल मैदान का निर्माण कराया गया है, जहां नियमित रूप से खेल गतिविधियां होती हैं। इसके अलावा पंचायत घर का निर्माण व मरम्मत कर उसे ग्रामीण बैठकों और योजनाओं के संचालन के लिए व्यवस्थित किया गया है। बच्चों और युवाओं की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए गांव में एक छोटी लाइब्रेरी भी स्थापित की गई है, जहां उन्हें पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। ग्रामीणों के मनोरंजन और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए गांव में आकर्षक पार्क भी विकसित किया गया है। पार्क में पौधारोपण, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। गांव को आदर्श बनाने की दिशा में किए गए इन प्रयासों के चलते दिल्ली के डाॅक्टर आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित महिला सशक्तिकरण राष्ट्रीय सम्मेलन में ग्राम प्रधान सुशीला देवी को कैबिनेट मंत्री लल्लन सिंह व केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सम्मानित किया। इस सम्मान से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र राठौर, किशन लाल, राघवेंद्र राठौर तथा भोलू गुप्ता का कहना है कि विकास कार्यों से गांव की तस्वीर बदल रही है और आने वाले समय में अल्हादादपुर एक आदर्श गांव के रूप में पहचाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed