{"_id":"684f0e7a13468f64e1013269","slug":"power-supply-disrupted-due-to-strong-wind-and-rain-kannauj-news-c-214-1-knj1006-132306-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तेज हवा और बारिश से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तेज हवा और बारिश से बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
जलालाबाद। शनिवार रात बादल छाने के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। तेज हवा के चलते कई जगह पेड़ गिरने से तार और बिजली के खंभे टूट गए। शहर से लेकर गांवों तक आपूर्ति ठप हो गई। रविवार दोपहर बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। तेज हवा और बारिश के साथ गुल हुई बिजली 16 घंटे बाद पटरी पर लौटी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज हवा के बाद आम कारोबारी की धड़कनें बढ़ गईं। बड़ी संख्या में आम टूटकर जमीन पर गिर पड़े। जून माह की शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। तेज हवा के कारण गुगरापुर उपकेंद्र से लगने वाले कुसुमखोर फीडर, चियासर फीडर व जलालाबाद क्षेत्र में बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से खंभे उखड़कर जमीन पर गिर पड़े। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई। हवा और बारिश के बंद होते ही बिजली कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। रविवार करीब शाम पांच बजे तक आपूर्ति शुरू हो सकी।
गुगरापुर के जेई सुनील सिंह का कहना है कि तेज हवा और बारिश के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। कुछ स्थानों पर पेड़ लाइन पर गिर गए हैं, जिसके चलते खंभे टूटे हैं। कुछ तार और खंभे भी टूटे हैं। एक दो जगह को छोड़कर अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्थित तरीके से चल रही है। जहां दिक्कत है वहां ठीक कराया जा रहा है।