फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Power out in half the village for five days; villagers lay siege to the power substation.

Kannauj News: आधे गांव में पांच दिन से बत्ती गुल, ग्रामीणों ने बिजली घर घेरा

Wed, 30 Sep 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Power out in half the village for five days; villagers lay siege to the power substation.
विशुनगढ़। पांच दिन से आधे गांव की बत्ती गुल होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को मिघौली विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। महिलाओं और बच्चों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों पर टूटे पोल ठीक कराने के नाम पर प्रति घर एक हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


गांव के संदीप, सुनील, मनोज प्रजापति, रामादेवी, प्रेमा देवी, पूजा कुमारी आदि ने बताया कि हाल में हुई बारिश के दौरान गांव में दो पोल टूटकर गिर गए थे। इससे गांव के आधे हिस्से की आपूर्ति बंद है जबकि दूसरे हिस्से में बिजली आ रही है। आरोप है कि पोल दुरुस्त कराने के लिए विभागीय कर्मचारियों ने प्रत्येक घर से एक-एक हजार रुपये की मांग की। इससे नाराज ग्रामीणों ने बिजली घर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन से बिजली न आने के कारण दैनिक कामकाज प्रभावित है। बारिश के मौसम में अंधेरे के चलते जहरीले कीड़े-मकोड़ों का भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से टूटे पोल जल्द ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed