{"_id":"5fd110ae8ebc3e410f7607a6","slug":"pori-hogi-3-gav-ki-file-kannauj-news-knp598970262","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे चौड़ीकरण: शनिवार तक पूरी होगी तीन गांवों की फाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे चौड़ीकरण: शनिवार तक पूरी होगी तीन गांवों की फाइलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश के बाद नेशनल हाईवे चौड़ीकरण को लेकर चल रही कार्रवाई ने तेजी पकड़ ली है। तहसील प्रशासन ने 80 प्रतिशत जमीन एनएचएआई को देने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर एनएचएआई को 80 प्रतिशत जमीन कब्जा मुक्त कराकर सौंपी जानी है, जिसमें 52 किलोमीटर जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है। गुरसहायगंज व सिकंदरपुर में किसानों के आंदोलन के चलते प्रशासन ने प्रेमपुर, सरायप्रयाग व तेराजाकेट की लगभग तीन किलोमीटर और जनपद कन्नौज की मानीमऊ, सकत खुर्द, ददौरा व चौधरियापुर बांगर से दो किलोमीटर जमीन को कब्जा देने का निर्णय लिया है। सरायप्रयाग, तेराजाकेट व प्रेमपुर में भौतिक सत्यापन कर उनकी समस्याएं जानी। तहसीलदार ने सभी लोगों से फाइलें बनवाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि प्रेमपुर की 156 फाइलें, सरायप्रयाग की 121 व तेराजाकेट की 57 फाइलों को शनिवार तक पूरा करके भू अध्यापित कार्यालय कानपुर भेजा जाएगा जिससे इन लोगों को मुआवजा मिल सके। इस कार्य में एनएचएआई के सर्वेयर अरूण तिवारी के साथ सभी लेखपालों को लगाया गया है।
------------------------------------