फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   poorv pramukh ke bhateeje kee dengoo se maut, 14 pojitiv

पूर्व प्रमुख के भतीजे की डेंगू से मौत, 14 पॉजिटिव

Wed, 15 Sep 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
poorv pramukh ke bhateeje kee dengoo se maut, 14 pojitiv
कन्नौज। डेंगू और बुखार का सिलसिला बढ़ रहा है। रोजाना 10 से 15 लोग डेंगू पॉजिटिव मिल रहे हैं। जिला अस्पताल में बुधवार को 14 लोगों की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजे की उपचार के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जिला प्रशासन ने मंगलवार को डेंगू से बचने के लिए गंबूजिया मछलियों को तालाब में छोड़ा है। जिले में डेंगू और बुखार से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। डेंगू से पीड़ित मरीजोें की मौत की संख्या भी बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ाें में डेंगू से मौत की संख्या शून्य है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी, आयुष विभाग, महिला विंग सहित कई विभागों में मरीजों की भीड़ लगी रही। ओपीडी में डॉक्टरों को दिखाने के लिए करीब सात सौ पंजीकरण किए गए। इनमें करीब सौ मरीज बुखार से पीड़ित थे। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 200 मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए। बुखार से पीड़ित 50 लोगों की रैपिड टेस्ट किट से जांच की गई। इनमें 14 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें तेरामल्लू गांव में तीन, दाईपुर में एक, सेंगरमऊ में एक, आलमगीर मोहल्ले में एक, सुरसा कसावा में एक, पठकाना मोहल्ले में एक, डाक बंगला रोड पर एक और लालपुर गांव के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में अब तक 106 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

वहीं अड़ंगापुर गांव के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने बताया कि भतीजे रावेंद्र सिंह उर्फ कल्लू यादव (35) को चार दिन पहले बुखार आया था। उपचार के लिए कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान भतीजे की मौत हो गई। वह नगर पालिका के नलकूप विभाग में आपरेटर के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार से दाईपुर की युवती की मौत
मानीमऊ क्षेत्र के दाईपुर गांव की ममता देवी (21) को चार दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed