फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   poorv jila panchaayat sadasy sahit 12 kee maut, khaansee, jukaam, bukhaar va saans kee beemaaree se the peedit

पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 12 की मौत, खांसी, जुकाम, बुखार व सांस की बीमारी से थे पीड़ित

Sun, 25 Apr 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
poorv jila panchaayat sadasy sahit 12 kee maut, khaansee, jukaam, bukhaar va saans kee beemaaree se the peedit
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर व देहात क्षेत्र में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य, वैद्य, हीरालाल इंटर कालेज के शिक्षक सहित 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें से कई खांसी, जुकाम, बुखार व सांस की समस्या से पीड़ित थे।
विज्ञापन

हीरालाल वैश्य नेशनल इंटर कालेज के 57 वर्षीय अध्यापक सुरेश बाबू सक्सेना उर्फ परवाना की हालत शनिवार को बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए सौ शय्या अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में मौत हो गई। वहीं फूलनपुर गांव में रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवनारायन सिंह बैस(70) कई दिन से खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित थे। हालत बिगड़ने पर परिजन कानपुर ले गए। वहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पूर्वी बाईपास निवासी सेवानिवृत्त एडीओ महेश दीक्षित की पत्नी ऊषा देवी(68), मोहल्ला सराफान निवासी विनीता पांडेय(60) का घर पर निधन हो गया। इन्हें भी बुखार था। महमूदपुर जागीर निवासी अरविंद सिंह कुशवाहा(54) बुखार व जुकाम से पीड़ित थे। परिजन उपचार के लिए सौ शय्या अस्पताल ले गए। परिजनों का आरोप है कि भर्ती नहीं किया गया। परिजन घर पर इलाज करा रहे थे। शनिवार को सांस लेने में दिक्कत होने पर मौत हो गई। कुंवरपुर बनवारी निवासी 65 वर्षीय रामवती, 56 वर्षीय रक्षपाल जाटव को सांस लेने में दिक्कत हुई। जब तक परिजन अस्पताल लाते, दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय वर्मा के भाई की बीमारी के चलते मौत हो गई। विजय वर्मा के छोटे भाई संजीव वर्मा(40) की पांच दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी। सांस लेने में दिक्कत थी। संजीव को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते परिजन शनिवार को अलीगढ़ के निजी अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। संजीव ने रामपुर बैजू से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। परिणाम दो मई को आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार 55 वर्षीय लोहिया नगर निवासी विमल कुमार शुक्ला वैद्य की हालत बिगड़ने पर परिजन लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद ले जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी तरह शास्त्री नगर निवासी 62 वर्षीय ओमप्रकाश शुक्ला का फर्रुखाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। नेहरू नगर निवासी 45 वर्षीय रानी बाथम को वैक्सीन लगने के बाद बुखार आया था। सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन गुरसहायगंज के निजी चिकित्सालय ले गए। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

सौरिख प्रतिनिधि के अनुसार 70 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक सुरेशचंद्र दुबे को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन उपचार के लिए सौ शय्या अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्राम नगला डडुअन निवासी 68 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक राधेश्याम वर्मा का सांस की बीमारी के चलते घर में निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed