{"_id":"f982d9dfbdb3a264602c87cecb004ff7","slug":"polling-parties-hold-ready-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टियों के बस्ते तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टियों के बस्ते तैयार
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 10 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में दूसरे चरण का मतदान 13 अक्टूबर को
विज्ञापन
होना है। मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ब्लाक मुख्यालय
में देर शाम तक मतपत्रों की कटिंग और गिनती के साथ पोलिंग पार्टियों के लिए
निर्वाचन सामग्री समेत पूरा बस्ता बूथ वार तैयार कर दिया गया है।
शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार व निर्वाचन अधिकारी जीसी यादव की देखरेख में ब्लाक मुख्यालय के सभागार में सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने बूथों के अनुसार मतपत्रों की गिनती की। इसके बाद प्रत्याशियों की संख्या के अनुसार उनकी कटिंग की।
निर्वाचन संबंधी सभी सामग्री एकत्र कर पूरा बस्ता तैयार किया गया। यह तैयारी देर शाम तक चलती रही। ज्ञात हो कि विकास खंड क्षेत्र में 146 बूथों पर 13 अक्तूबर को मतदान होना है। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा सभी बूथों पर पेटिंग का कार्य पूरा करा लिया गया है। बूथ पर उसका नंबर और वार्ड संख्या का उल्लेख किया गया है।
कहा कि ताकि किसी भी मतदाता को मतदान के दिन दिक्कत न हो। सभी बूथों का सत्यापन भी करा लिया गया है। उधर, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों के परिचय पत्र 11 अक्तूबर को ब्लाक मुख्यालय पर बनाए जाएंगे। बीडीओ अनिल कुमार ने बताया कि सभी प्रत्याशी अपनी दो फोटो और नाम निर्देशन पत्र की छाया प्रति के साथ 11 अक्तूबर को ब्लाक कार्यालय से अपने परिचय पत्र बनवा लें।