फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   eight people injured in accident

Kannauj News: तेज रफ्तार टेंपो बिजली के पोल से टकराया, आठ घायल

Tue, 17 Jan 2023 06:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
eight people injured in accident
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नौज जिले के तालग्राम में सवारियों से भरा तेज रफ्तार टेंपो बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो महिलाओं की हालत नाजुक देखकर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के त्यौर गांव निवासी अरविंद कठेरिया (30) अपने बेटे मोहन उर्फ कृष्णा का मुंडन संस्कार कराने टेंपो से सोमवार की श्साम रोहली स्थित मां जहारा देवी मंदिर जा रहे थे।
विज्ञापन


रोहली मंदिर के पास तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार अंसू देवी (30) पत्नी भैयालाल, श्रीदेवी (55) पत्नी मानसिंह, देवकी (40) पत्नी कल्लू, संध्या (6) पुत्री स्वदेश, सगुना (40) पत्नी स्वदेश, रजनी (20) पुत्री वर्मा दीन, रानी (30) पत्नी अरविंद व उसके पुत्र मोहन उर्फ कृष्णा घायल हो गए। ग्रामीणों ने टेंपो सीधा कर घायलों को बाहर निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने देवकी और श्रीदेवी की हालत नाजुक देखकर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed