{"_id":"611fe3e38ebc3e79f46efc69","slug":"political-kannauj-news-knp6472774192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन कांग्रेसियों ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
अकबरपुर में शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विनोद दुबे ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। संचार क्रांति उन्हीं की देन हैं। देश के हर घर में कंप्यूटर पहुंचाने का उन्होंने जो सपना देखा था, वह आज पूरा हो गया है।
देवी सहाय मार्केट में हुए कार्यक्रम में पार्टी के स्टेट कोआर्डिनेटर संजय पाल ने कहा कि राजीव गांधी ने पंजाब से आतंकवाद समाप्त किया था। असम संग्राम परिषद से समझौता कर असम के आतंकवाद को खत्म किया।
विज्ञापन
सेवादल के प्रदेश सचिव विनोद दुबे ने बताया कि आईटी और टेलीकॉम क्रांति के जनक राजीव गांधी ही थे। उमर खां ने कहा कि स्थानीय स्वराज संस्थाओं में स्त्रियों को 33 फीसदी का आरक्षण और 18 साल के युवाओं को वोट देने का अधिकार भी राजीव गांधी की देन है।
इस दौरान देवकी नंदन दुबे, बहार कुरैशी, अभिमन्यु सिंह, मुकेश दुबे, विजय गुप्ता, शिवम मिश्रा व गंगा सहाय बाथम आदि मौजूद रहे।