फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   political,kannauj news

भाजपा को हराने के लिए समाजवादी एकजुट हों: शिवपाल

Mon, 15 Feb 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
political,kannauj news
छिबरामऊ(कन्नौज)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को भाजपा की बी टीम बताने वाले दिल्ली में बैठकर भाजपा की ए टीम का काम कर रहे हैं। समाजवादियों ने समाज के दम पर चार बार सरकार बनाई। भाजपा को हराने के लिए पूरे देश के समाजवादियों को एक होना पड़ेगा। यह बात प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक अस्पताल का शुभारंभ करने के बाद जनसभा में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कन्नौज ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को एक बार, अखिलेश को तीन बार और डिंपल को दो बार जिताया। प्रधानमंत्री ने जो वादे किए वह अभी तक एक भी पूरा नहीं हुए। अच्छे दिन व रामराज की जगह प्रदेश में ठोक दो की नीति चल रही है। काला धन वापस लाने वाले कितना वापस लाए। 100 दिन में भ्रष्टाचार खत्म करने वालों ने पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त करा दिया। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा तो पूरा नहीं किया, बल्कि पीड़ित किसान सर्दी में किसान बिल के विरोध में सड़कों पर है। सरकार जो भी निर्णय कर रही है, वह पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कर रही है। दो करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष रोजगार का वादा करने वाली सरकार ने रोजगार तो नहीं दिया, बल्कि एसआईटी जांच कराकर युवाओं को बेरोजगार कर दिया, जबकि जांच में कोई दोषी नहीं मिला। बिजली बिल, पेट्रोल तथा डीजल की बढ़ी कीमतों से किसानों का नुकसान हुआ। बिना प्रगतिशील पार्टी के सहयोग के 2022 में कोई सरकार नहीं बना पाएगा। जनसभा को पूर्व राज्यमंत्री रामबाबू यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष यादव, महिला जिलाध्यक्ष गुड्डी शाक्य ने भी संबोधित किया। इससे पहले प्रसपा अध्यक्ष ने एक हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। हीरालाल कालेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव, ऋषि भूमि इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नरेंद्र यादव तथा जिलाध्यक्ष देवपाल सिंह यादव ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक आलोक प्रताप सिंह ने प्रतीक चिन्ह तथा 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मैंने हमेशा ही लोगों से संतों, माता-पिता तथा अपने से बड़ों का सम्मान करने की बात कही लेकिन नेताजी व मेरा अपमान हुआ। शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य का भी सम्मान होना चाहिए। राजनीति में संघर्ष के साथ त्याग की भावना भी होनी चाहिए। त्याग के लिए हम तैयार है, जनता कहेगी तो चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन मेरे पीछे जो प्रदेश की जनता है, उसके स्वाभिमान सम्मान की रक्षा करने की जिम्मेदारी मेरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed