फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   political,kannauj,kannauj news

विधानसभा चुनाव में 33 प्रत्याशियों ने फूंक दिए 1.50 करोड़

Thu, 21 Apr 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
political,kannauj,kannauj news
कन्नौज। फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 33 प्रत्याशियों ने एक करोड़ 50 लाख 82 हजार 945 रुपये खर्च कर दिए हैं। सबसे अधिक सदर क्षेत्र में तो सबसे कम तिर्वा इलाके के प्रत्याशियों ने व्यय किया है। इसका खुलासा निर्वाचन आयोग को भेजी गई रिपोर्ट से हुआ है।
विज्ञापन

विधानसभा सदर सुरक्षित सीट से आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। छिबरामऊ क्षेत्र में 14 और तिर्वा इलाके में 11 उम्मीदवार मैदान में रहे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार ने बताया कि
विज्ञापन

छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में 51 लाख 86 हजार 787 रुपये प्रत्याशियों ने खर्च किए हैं। कन्नौज क्षेत्र के उम्मीदवारों ने 52 लाख 52 हजार 191 रुपये और तिर्वा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़े प्रत्याशियों ने 46 लाख 43 हजार 967 रुपये व्यय किए हैं। इसकी पूरी जानकारी चुनाव आयोग को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह प्रत्याशियों ने नहीं दिया ब्योरा
तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में आप प्रत्याशी गीता, जन अधिकार पार्टी राजेंद्र कुमार व भारतीय वंचित समाज पार्टी रूबीनाज ने खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। कन्नौज से सभी उम्मीदवारों ने व्यय की रिपोर्ट दे दी है। छिबरामऊ में आप के उम्मीदवार डॉ. चंद्रकांत यादव, राष्ट्रीय समाज पक्ष के अंकित पाल और बहुजन मुक्ति पार्टी की अर्जुमन ने भी खर्च की जानकारी नहीं दी है। इन सभी को नोटिस भेजा गया है।

भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवारों को पार्टी से मिला फंड
भाजपा से चुनाव जीते असीम अरुण को पार्टी ने 25 लाख रुपये दिए थे। छिबरामऊ में अर्चना पांडेय और तिर्वा में कैलाश राजपूत को भाजपा से 15-15 लाख रुपये खर्च करने के लिए मिले थे। छिबरामऊ में कांग्रेस प्रत्याशी रहे विजय मिश्र और कन्नौज में विनीता कमल को 15-15 लाख रुपये खर्च करने के लिए मिले थे।
तिर्वा के प्रमुख प्रत्याशियों का खर्च ब्योरा
- भाजपा से कैलाश राजपूत ने 17 लाख 57 हजार 706 रुपए खर्च किया।
- सपा से अनिल पाल ने 14 लाख 26 हजार 595 रुपये व्यय किया।
- बसपा से अजय वर्मा ने नौ लाख 70 हजार 48 रुपये चुनाव में खर्च किए।
छिबरामऊ के प्रत्याशियों ने चुनाव में इतने व्यय किए
- भाजपा से अर्चना पांडेय ने 16 लाख 39 हजार नौ रुपये खर्च किए।
- कांग्रेस से विजय मिश्र ने 15 लाख 21 हजार 830 रुपये व्यय किए।
- सपा के अरविंद सिंह यादव ने 10 लाख छह हजार 660 रुपये खर्च किए।
-बसपा प्रत्याशी वहीदा बानो ने पांच लाख 45 हजार 217 रुपये खर्च किए हैं।
सदर में खर्च करने में असीम आगे
- भाजपा से असीम अरुण ने चुनाव में 31 लाख आठ हजार 703 रुपये खर्च किए।
-सपा से अनिल दोहरे ने 10 लाख सात हजार 522 रुपये व्यय किए।
-कांग्रेस से विनीता देवी ने सात लाख 11 हजार 672 रुपये खर्च किए हैं।
-बसपा से समरजीत दोहरे ने तीन लाख 91 हजार 506 रुपये चुनाव में फूंके।
---------------------------------------------------
40 लाख रुपये तक खर्च करने की छूट
विधानसभा चुनाव में इस बार खर्च सीमा बढ़ा दी गई थी। पहले 28 लाख रुपये ही खर्च कर सकते थे, इस बार 40 लाख रुपए अधिकतम व्यय करने की छूट दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed