{"_id":"6a0f47c6e2f2b9334d0edaac","slug":"polices-attitude-against-encroachment-is-harsh-kannauj-news-c-214-1-knj1006-149445-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस के तेवर तल्ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस के तेवर तल्ख
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के मुख्य मार्ग के फुटपाथ पर दुकानदारों के अतिक्रमण पर प्रशासन की नजर टेड़ी हो गयी है। गुरुवार को कोतवाल ने भारी पुलिस बल के साथ मंडी समिति में अभियान चलाया। दुकानदारों के कब्जे से फुटपाथ को खाली करवाया। साथ ही हिदायत दी कि दोबारा कब्जा पाया गया तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नगर के मुख्य मार्ग समेत अस्पताल रोड, बजरिया रोड, नगर पालिका रोड, पीपल वाली गली, ताजपुर रोड, विशुनगढ़ रोड, गुड़ मंडी में दुकानदारों ने फुटपाथ व नालियों पर अतिक्रमण कर रखा है। इससे मुख्य मार्ग समेत गलियां तंग हो चुकी हैं। अतिक्रमण के चलते पूरे दिन नगर में जाम का झाम फैला रहता है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सामाजिक संगठनों ने अतिक्रमण को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन किया। समस्या को देखते हुए एसडीएम ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने इस बार स्थायी हल का मूड बना लिया है। इसके लिए पालिका को कार्ययोजना तैयार करने का फरमान जारी किया था। साथ ही पुलिस को अतिक्रमण पर निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को कोतवाल कपिल दुबे भारी पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरे और फुटपाथ घेरे सब्जी विक्रेताओं को हिदायत देकर जमीन को खाली करवा दिया। कोतवाल ने चेतावनी दी कि खाली कराए गए फुटपाथ पर दोबारा कब्जा मिला तो दुकान का सामान जब्त करने के साथ ही दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।