{"_id":"615c986c8ebc3e33256a189f","slug":"police-will-attack-cyber-criminals-by-setting-up-school-kannauj-news-knp656533698","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाठशाला लगाकर साइबर अपराधियों पर प्रहार करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाठशाला लगाकर साइबर अपराधियों पर प्रहार करेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जिले में साइबर अपराध की वारदातें बढ़ रही हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अब हर माह के पहले बुधवार को साइबर पाठशाला लगाई जाएगी। स्कूल, कालेज, नगर पालिका, संस्थाओं, प्रमुख बाजारों और गांव के नुक्कड़ों पर पुलिस विभाग की ओर से सेमिनार व पाठशाला का आयोजन होगा। इसमें पुलिस अधिकारी लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाए बताएंगे।
जिले में ऑनलाइन ठगी, फोन पर टॉवर लगवाने, नौकरी, लकी विजेता, एटीएम बंद होने, अश्लील वीडियो कॉल कर ठगी की वारदातें पुलिस अधिकारियों के सामने आ रही हैं। ऐसे ठगों से बचाने के लिए शासन के निर्देश पर अब हर माह के पहले बुधवार को साइबर दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत सेमिनार, पाठशाला, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, पंफलेट, सोशल मीडिया और अखबारों की मदद से लोगों को जागरूक किया जाएगा। सुबह 11 बजे से एक घंटे के लिए एसपी जूम एप पर लोगों को जागरूक करेंगे। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि माह के प्रथम बुधवार को साइबर दिवस मनाने के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।
इस नंबर पर संपर्क कर प्राप्त करें लिंक
साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार सुबह 11 बजे एसपी जूम एप पर लाइव रहेंगे। इससे जुड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर 7839865379 पर कॉल कर या व्हाट्स एप कर लिंक प्राप्त कर सकते हैं।