फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police encroachment Got

पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया

Sat, 20 Feb 2016 11:29 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 20 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Police encroachment Got

डीजीपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस शनिवार को शहर में

विज्ञापन
गश्त करने निकली। कोतवाल के नेतृत्व में नगर के पूर्वी बाईपास से पश्चिमी बाईपास तक पैदल फ्लैग मार्च तक पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को हड़काया। वाहन चेकिंग के दौरान 11 बाइकों के चालान काटे गए, जबकि 40 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी चालान काटकर कार्रवाई की गई।

पुलिस के इस रुख से लोगों में हड़कंप मचा रहा। डीजीपी जावीद अहमद ने 20 फरवरी से तीन मार्च तक सभी पुलिस अधिकारियों को पैदल गश्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें निर्देशों के पालन में शनिवार की सुबह कोतवाल सीएल वर्मा, चौकी इंचार्ज गणेश प्रसाद मिश्रा के साथ भारी पुलिस बल के साथ पूर्वी बाईपास पर पहुंचे।

पुलिस ने वहां से अपने अभियान की शुरुआत करते हुुए नगर के मुख्य मार्ग पर पैदल गश्त करना शुरू किया। इस दौरान मुख्य मार्ग के दोनों ओर चार पहिया ठिलिया और फुटपाथ पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों को जमकर हड़काया और उन्हें तत्काल अतिक्रमण हटाने की कड़ी हिदायत दी।

पुलिस टीम ने तालग्राम तिराहे, सौरिख तिराहे, रोडवेज बस स्टैंड, पालिका तिराहे, पीपल चौराहा, विशुनगढ़ तिराहे, सब्जीमंडी और पश्चिमी बाईपास आदि स्थानों पर वाहनों की सघन चेकिंग भी की। इस दौरान 11 बाइकों के एमवी एक्ट में चालान किए, जबकि अतिक्रमण किए 40 दुकानदारों के दफा 34 में चालान काटकर कार्रवाई की।

पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा। कोतवाल सीएल वर्मा ने बताया कि अफसरों के निर्देश पर अब यह अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा। दिन के साथ ही रात में भी गश्त बढ़ा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed