फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police chased traders who set up cattle market

मवेशी बाजार लगाए व्यापारियों को पुलिस ने खदेड़ा

Thu, 15 Sep 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police chased traders who set up cattle market
फोटो 13- तालग्राम में लगा मवेशी बाजार ।संवाद - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। लंपी रोग फैलने की आशंका पर प्रशासन की ओर से मवेशी बाजारों पर प्रतिबंध लगा है। इसके बावजूद कस्बे में रात को पशु बाजार लग गया और व्यापारी खरीद-फरोख्त करने लगे। जानकारी होने पर पुलिस ने व्यापारियों को खदेड़ कर पशु बाजार मैदान को खाली कराया।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने लंपी रोग को लेकर तिर्वा, तालग्राम गुरसहायगंज समेत अन्य पशु बाजारों पर प्रतिबंध लगाया है। गुरुवार की देर रात कस्बे में मवेशी बाजार लगना शुरू हो गया है। गैर राज्य से आए पशु व्यापारियों ने मवेशियों की खरीद-फरोख्त शुरू कर दी। प्रभारी जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजय शल्या और डॉ. विकराल सिंह रात तीन बजे मौके पर पहुंचे और पशु बाजार देखकर अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने व्यापारियों को खदेड़ कर बाजार का मैदान खाली कराया। थाना प्रभारी ने कहा कि दोबारा बाजार लगने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन

-----------------
लंपी संक्रमण से निपटने के लिए 10 हजार डोज
कन्नौज। कानपुर मंडल के जनपदों को छोड़कर दूसरे मंडलों के कुछ जिलों में लंपी स्किन संक्रमण फैलने लगा है। कन्नौज में अभी कोई केस नहीं मिला है, ऐसा पशु चिकित्सा विभाग का दावा है। पशुओं में वैक्सीनेशन कराने के लिए 10 हजार डोज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शल्या ने बताया कि जनपद में लंपी स्किन संक्रमण से पशुओं को बचाने के लिए पहले गोशालाओं और अस्थाई आश्रय स्थलों में टीकाकरण होगा। उन्होंने बताया कि उसके बाद आगरा मंडल में लगने वाले मैनपुरी सीमा के निकट गांव में पशुओं को वैक्सीन लगेगी। उन्होंने बताया कि आगरा मंडल के कुछ जिलों में लंपी स्किन के केस मिले हैं, इस वजह से बार्डर किनारे टीकाकरण कराया जाएगा। इसके लिए 27 टीमें लगी हैं। एक टीम में तीन लोग हैं, जिसमें पशु चिकित्साधिकारी व पशुधन प्रसार अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed