फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police arrived to find the tires MP

टायर खोजने एमपी पुलिस आई

Sun, 03 Jan 2016 11:43 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 03 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Police arrived to find the tires MP

दुर्घटना के बाद पुलिस चौकी के पास हाईवे किनारे खड़े

विज्ञापन
ट्राला ट्रक से 45 लाख रुपये कीमत के 210 टायर चोरी चले गए थे। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविवार को मध्यप्रदेश की पुलिस ट्रक चालक और क्लीनर को लेकर कोतवाली पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से मामले के खुलासे में जुट गई है।

उधर, ट्रक चालक कुछ और ही कहानी बता रहा है। ज्ञात हो कि 19 दिसंबर की सुबह जीटी रोड पर ग्राम लड़ैता के सामने ट्रक और पिकप की भिड़ंत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंडी समिति चौकी के बाहर हाईवे किनारे ट्रक को खड़ा करा दिया था और मौके पर मौजूद चालक को हिरासत में ले लिया था।

23 दिसंबर को ग्वालियर की एक कंपनी से पहुंचे उसके कर्मचारी जयसिंह ने कोतवाली पुलिस को बताया कि ट्रक मेें कंपनी के 210 टायर लदे हैं। जब वह पुलिस के साथ ट्रक के पास पहुंचा और उसका गेट खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। ट्रक खाली खड़ा था। उसमें लदे लगभग 45 लाख रुपये कीमत के टायर गायब थे।

उधर, मामले में रविवार को मध्यप्रदेश के बहोड़ापुर थाने के दरोगा जेएस मुजोरिया टीम के साथ ट्रक चालक भिंड उदयभान और क्लीनर गोपाल के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल आरपी पांडेय से इस बाबत लंबी वार्ता की। पुलिस की मौजूदगी में ट्रक चालक उदयभान ने बताया कि ग्वालियर से ट्रक लेकर वह पंतनगर जा रहा था।

ग्राम उदी मोड़ के पास उसने एक ढाबे पर खाना खाया। वहीं मौजूद एक महिला के साथ शराब पी। इसके बाद उसे कुछ होश नहीं रहा। महिला के साथी ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और वह कहां ले गया, उसे कुछ होश नहीं था। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस जब उसे अपने साथ लेकर आई तब भी उसको होश नहीं था।

उसका कहना था कि निश्चित तौर पर उस महिला और उसके साथियों ने ही टायर लूट की घटना को अंजाम दिया है। उन्हें वह जानता नहीं है। उधर, पुलिस पूरी घटना में चालक और क्लीनर पर ही संलिप्तता की आशंका जता रहे हैं। इस बाबत मध्यप्रदेश पुलिस के दरोगा जेएस मुजोरिया का कहना है कि वह मामले की छानबीन में जुटे हैं। बहुत शीघ्र ही मामले की तह तक पहुंचकर माल बरामद कर घटना का खुलासा करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed