फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pol par kebal jod rahe yuvak kee karant lagane se maut

पोल पर केबल जोड़ रहे युवक की करंट लगने से मौत

Tue, 21 Apr 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
pol par kebal jod rahe yuvak kee karant lagane se maut
बबलू कुशवाहा की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
तेराजाकेट (कन्नौज)। पोल पर चढ़कर केबल जोड़ते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पनगवां निवासी बबलू कुशवाहा (45) पुत्र दिलसुख मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। मेहनताना लेकर गांव के लोगों के घर में बिजली से जुड़ी गड़बड़ी ठीक कर देते थे। मंगलवार को पड़ोसी सुभाष चंद्र के घर की बिजली आपूर्ति गड़बड़ थी। बबलू पोल पर चढ़कर केबल जोड़ रहे थे। तभी बिजली आ गई। बबलू करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गए।

सुभाष चंद्र और परिवार के लोग बबलू को अस्पताल ले जाने लगे। तभी बबलू ने दम तोड़ दिया। बबलू की पत्नी गुड्डी ने सुभाष चंद्र से आर्थिक सहायता की मांग की है। जानकारी पर पहुंचे सरायप्रयाग चौकी प्रभारी जमाल खान ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed