{"_id":"dabcea563fc221a93710cc3d44172805","slug":"please-try-to-be-a-student-kalam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘छात्र कलाम बनने का करें प्रयास’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘छात्र कलाम बनने का करें प्रयास’
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला रामगंज स्थित एवी बालिका महाविद्यालय के
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में एसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि छात्र-छात्राएं फिल्मी
कलाकारों को भूलकर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम व कल्पना चावला जैसा बनने
का प्रयास करें।
विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करने आए एसपी ने कहा कि नई फिल्म रिलीज होने के बाद छात्रों में उसे पहले देखने की होड़ लग जाती है। फिल्मों से किसी छात्र का भविष्य नहीं बनता है। छात्र-छात्राएं अनुशासन में रहकर मेहनत और लगन से पढ़ाई करें, जिससे देश और विद्यालय का नाम रोशन हो सके।
भोजपुर के सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि पढ़ी-लिखी छात्राएं दो घरों को रोशन करती हैं। उन्हें चाहिए कि अच्छी शिक्षा ग्रहण करें। देश की सेवा के साथ ही दूसरों की मदद करें। वार्षिकोत्सव के दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके बाद कई छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम पेश किए। फिल्मी गीतों पर सामूहिक नृत्य के साथ भांगड़ा, कत्थक आदि नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यालय में अव्वल आई छात्राओं को एसपी व विधायक ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के पूर्व में कमालगंज के ब्लाक प्रमुख राशिद जमील सिद्दीकी ने एसपी को सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक रिजवाना सिद्दीकी, प्रधानाचार्य डा.अमीना खातून, ग्रीशचंद्र, सलीम, नफीस खां, रुबी वर्मा आदि मौजूद थे।