{"_id":"5f020fa18ebc3ea1de1a2866","slug":"plant-kannauj-news-knp5695063169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में पौधरोपण, लगाए गए 26 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में पौधरोपण, लगाए गए 26 लाख पौधे
विज्ञापन
सकरी खुर्द गांव में गंगा किनारे पौध लगाते सांसद सुब्रत पाठक
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज/जलालाबाद। जिले भर में उत्सव के माहौल में बड़े पैमाने पर पौधरोपण हुआ। शासन से आए नोडल अफसर, डीएम और एसपी ने पौधरोपण कर लोगों को पौधे लगाने की शपथ दिलाई। कई स्थानों पर रंगोली बनाने के साथ सजावट की गई। रविवार को जिले में 26 लाख दो हजार 802 पौधे लगाए गए।
सांसद सुब्रत पाठक और तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने गंगा किनारे सकरी खुर्द में पीपल, बरगद के पौधे नमामि गंगे योजना के तहत लगाए। पौधरोपण अभियान की निगरानी को शासन नामित नोडल अधिकारी सिंचाई व जलशक्ति सचिव अनिल गर्ग ने डीएम राकेश मिश्रा, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के साथ अनौगी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधरोपण किया। एसडीएम शैलेश कुमार, नवोदय के प्राचार्य भगवान सिंह, सीएचसी प्रभारी डा. अजय यादव मौजूद रहे।
तिर्वा में 13 न्याय पंचायतों के 135 स्कूलों में प्रधानाध्यापकों ने पौधे लगाए। महसौनापुर प्राथमिक विद्यालय में ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा, विधायक कैलाश राजपूत, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने पौधरोपण किया। मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डा. नवनीत कुमार, सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
गुगरापुर में अविका डिग्री कॉलेज रघुराजनगर चांदापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम प्रभारी प्रो. ललितेश कनौजिया, प्राचार्य डा. जितेंद्र द्विवेदी ने पौधे लगाए। मलिकपुर में किसान सेवा सहकारी समिति पर अध्यक्ष सुरेशचंद्र दुबे ने पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश गांधी के साथ पौधरोपण किया।
समधन कस्बे में ईओ वीरेंद्र कनौजिया के निर्देशन में सफाई कर्मचारियों ने कब्रिस्तान में पौधे लगाए। नजरापुर में प्रधान कृष्ण प्रताप सिंह ने समूह की महिलाओं के साथ पौधरोपण किया। जिला वन अधिकारी जवाहर लाल गुप्ता ने बताया कि जिले भर में सहजन, नींबू, करौंदा, आंवला, गुलमोहर, नीम, यूकेलिप्टस और आम के पौधे लगाए गए।
वहीं तालग्राम में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एनसीसी पैकेज तीन में यूपीडा और एनसीसी कंपनी के अधिकारियों व स्टाफ ने निकवा कट से सौरिख तक ग्रीन बेल्ट में पांच हजार पौधे रोपित किए। यूपीडा सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद्र दुबे, रविंद्र गोड़बोल, अवनीश, विजय सिंह, संजय कुमार गिल, अजय सिंह, राजेश हर्कल, धर्मेद्र कुमार, वीरेंद्र गिरी, रवि, शैलेश, प्रदीप और शैलेंद्र मौजूद रहे।