फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pipeline destroyed crops, report filed

Kannauj News: फसल को नष्ट कर डाली पाइपलाइन, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 Dec 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pipeline destroyed crops, report filed
तिर्वा। खेत में फसल को नष्ट करने के बाद उसमें जबरदस्ती पाइपलाइन डालने की घटना में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के लिलुइया गांव निवासी कालेश्वर तिवारी ने बताया कि 18 बीघा में गेहूं व राई की फसल खड़ी थी। गांव के ही दबंग अखिलेश व उनके लड़के रोहित व मोहित ने गैरमौजूदगी में रात में जबरदस्ती खेत में खड़ी फसल को नष्ट करते हुए ट्यूबवेल की पाइपलाइन डाल दी। जब उसे जानकारी हुई तो उसने विरोध करते हुए विपक्षी से पाइपलाइन हटाने को कहा तो पिता-पुत्र गालीगलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग करते हुए कहा कि उसके खेत में दबंगई से डाली गई पाइपलाइन को हटवाया जाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन






------------------

घर में रखे जेवर, नकदी चोरी


तिर्वा। ग्रामीण रातभर में रामलीला ही देखता रहा, उधर चोर नकदी व जेवर लेकर चंपत हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के सीहपुर गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि पिछले माह की 23 तारीख की रात वह पड़ोस के गांव पचोर में हो रही रामलीला को देखने गया था । सुबह जब वह घर वापस लौटा तो घर के में गेट का ताला टूटा था । यह देख उसके होश उड़ गए। सेफ में रखी नकदी व जेवर गायब थे। पीड़ित का कहना है कि कई दिनों तक वह घर में हुई चोरी का पता लगाता रहा, लेकिन कुछ पता ना चला। इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed