{"_id":"6366abe88cce637d592b406c","slug":"pipeline-choke-since-six-months-kannauj-news-knp726771286","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से पाइप लाइन चोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से पाइप लाइन चोक
विज्ञापन
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद चौराहे पर बसी गीतापुरम कालोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम ने पाइप लाइन बिछवाई है, जो छह माह पहले फट गई। शिकायत के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। अब पानी एकत्र होने के कारण फर्रुखाबाद रोड व सराय दायमगंज को जोड़ने वाली सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है। ऐसे में राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कुछ साल पहले फर्रुखाबाद चौराहे पर बसी गीतापुरम कालोनी अभी तक नगर पालिका परिक्षेत्र में शामिल नहीं हुई है। कालोनी में 100 रिहायशी आवास बन चुके हैं। पेयजल संकट को देखते हुए जल निगम ने इस कालोनी में पाइप लाइनें बिछवा कर इंदिरा आवास कालोनी में बने ओवरहेड टैंक से सप्लाई शुरू कर दी गई। छह माह पहले सराय दायमगंज रोड व फर्रुखाबाद रोड को जोड़ने वाली सड़क पर पाइप लाइन फट गई थी। अनदेखी के कारण यह सड़क तालाब बन चुकी है।
सड़क पर जलभराव होने के कारण कालोनी समेत राहगीरों का संकट का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी के अनुज, द्रगपाल सिंह, रामू चौहान, सूरज सक्सेना, सौरभ त्रिपाठी, रवी यादव, प्रवेश सक्सेना, रिंकू राठौर, प्रमोद पाल व सत्यपाल आदि ने डीएम शुभ्रांत शुक्ला से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
---------------------
छात्रों को उठानी पड़ती समस्याएं
फर्रुखाबाद रोड व ताजपुर रोड पर कई शिक्षण संस्थाएं है। इन शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने के लिए जीटी रोड व गीतापुर का एकमात्र मार्ग है। जीटी रोड पर वाहनों की भीड़ से बचने के लिए अधिकांश बच्चे इसी मार्ग से होकर विद्यालय पहुंचते हैं। छात्र श्याम गुप्ता का कहना है कि काफी समय से जलभराव होने के कारण आसपास काफी फिसलन हैं।
----------------
संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा
गीतापुरम कहने के लिए कालोनी है। यहां पर आलीशान कोठियां अवश्य बनी हैं लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां गांवों से भी बदतर हालत है। नगर पालिका परिक्षेत्र में न होने के कारण यहां न तो सड़कें हैं और न ही विद्युतीकरण के लिए पोल लगवाए गए हैं। लोगों का कहना कि सड़क व नालियां न होने के कारण जगह जगह पर जलभराव की स्थिति बनी है। कभी भी कालोनी में संक्रामक बीमारियां अपने पांव पसार सकती हैं।