{"_id":"5e1779018ebc3e87aa2c25ea","slug":"phans-gae-garbhavatiyon-ko-nahin-baante-phal-ab-hogee-jaanch-kannauj-news-knp5374145135","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंस गए...गर्भवतियों को नहीं बांटे फल, अब होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंस गए...गर्भवतियों को नहीं बांटे फल, अब होगी जांच
विज्ञापन
महिला विंग की ओपीडी में परीक्षण के लिए खड़ी महिलाएं व रिपोर्ट चेक करतीं स्त्री रोग विशेषज्ञ निधि
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला अस्पताल की महिला विंग में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाया गया। इस दौरान दूसरे व तीसरे माह की गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 60 से अधिक महिलाओं का परीक्षण हुआ। सभी को फल वितरण की व्यवस्था इस बार नदारद दिखी। सीएमएस ने पूरे मामले की जांच कराने के लिए कहा है।
स्त्री रोग विशेषज्ञ निधि गोयल ने लाभार्थियों की काउंसलिंग कर सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इनके परिवार के सदस्यों को समझाया गया कि वह संस्थागत प्रसव ही कराएं। किसी तरह की दिक्कत होने पर चिकित्सक से सलाह लें। शासन से मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं को फल वितरण कराए जाते हैं। गुरुवार को महिलाओं को फल नहीं बांटे गए। परीक्षण के र्लिए आइं परसोला निवासी प्रिया सिंह, तिर्वा की वंदना ने बताया कि आए हुए दो घंटा से अधिक का समय हो गया है। फलों का वितरण नहीं हुआ है। वहीं सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी ने बताया कि मातृत्व दिवस पर फलों का वितरण कराया जाता है। फलों का वितरण किस कारण से नहीं हुआ। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
52 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण, 11 उच्च जोखिम में
कन्नौज। सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक केंद्र हसेरन में आयोजन हुआ। दूसरे व तीसरे माह की गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसेरन में लाभार्थियों की ग्रुप काउंसलिंग की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.जगदीश निर्मल ने बताया कि 52 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया है। 11 महिलाओं को उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था में रखा गया है। सीएचसी की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती सिंह ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सावधानी की जरूरत होती है। गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन कम होने से बच्चों का विकास रुक जाता है। इस दौरान एएनएम सोनम मिश्रा, एलटी सुनील कुमार, सत्य प्रकाश तथा गर्भवती महिलाएं मौजूद रहीं।