फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Performance 26 from BJP , created strategy

भाजपा का प्रदर्शन 26 से, बनाई रणनीति

Sat, 21 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 21 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Performance 26 from BJP , created strategy

भारतीय जनता पार्टी 26 नवंबर से दो दिसबंर तक विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना

विज्ञापन
प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन तहसील मुख्यालय पर होगा। प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए शुक्रवार को सरायमीरा स्थित मां काली दुर्गा देवी मंदिर परिसर में कानपुर मंडल इकाई की बैठक हुई।

इसमें प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से कन्नौज, बनारस, आजमगढ़, अलीगढ़ में सप्ताहभर तक प्रदर्शन करने की योजना बनाई गई है। कानपुर मंडल में कन्नौज जिले को टॉरगेट किया गया है। इसी के तहत शुक्रवार को सरायमीरा में बैठक में हुई।

इसमें तय किया गया कि कन्नौज के तहसील मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में जिले के कार्यकर्ताओं के साथ ही पूरे मंडल के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। हर दिन कोई न कोई सांसद या विधायक आकर नेतृत्व करेगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ सांसद भानु प्रताप सिंह, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, विधायक सत्यदेव पचौरी, प्प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे आदि ने विचार व्यक्त किया।

मौके पर सभासद अखंडानंद,  तिर्वा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी वीर सिंह भदौरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय, देवेंद्र देव, वैभव मिश्रा, तरुण चंद्रा, योगेंद्र भदौरिया, रामशंकर, अलकेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed