फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   people protest againts administration in kannauj

फर्रुखाबादः मुख्य बाजर सहित आधे से ज्यादा नगर सील, नारज व्यपारियों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Fri, 05 Jun 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
people protest againts administration in kannauj
पीपल चैराहे के पास दुकानों के सामने प्रदर्शन करते दुकानदार। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ पुरानी गल्ला मंडी में एक ही परिवार के 14 सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद मुख्य बाजार सहित आधे से ज्यादा नगर को सील कर दिया गया है। शुक्रवार को कारोबार बंद होने से नाराज व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने समस्याओं से संबंधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य बाजार में कारोबार करने वाले आदित्य कुमार त्रिपाठी, इकराम हुसैन, मामन चंद्र गुप्ता, निशांत गुप्ता सहित एक दर्जन से ज्यादा व्यापारियों ने मुख्य बाजार पीपल चौराहे पर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। दुकानदारों का कहना था कि हॉटस्पॉट में कारोबार चौपट हो चुका है। अधिकांश दुकानें किराये पर हैं।
विज्ञापन

किराया और बिजली का बिल बढ़ रहा है। कई दुकानदारों ने बैंकों से कर्ज ले रखा है। दुकानें न खुलने से किस्त निकालना मुश्किल है। जुलाई माह में बच्चों की फीस और कापी, किताबों का खर्च भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम गौरव शुक्ला को ज्ञापन दिया। हॉटस्पॉट का दायरा गल्ला मंडी तक सीमित किए जाने की मांग की। जितेंद्र सिंह, मो. फहीम, रमेश चंद्र, शेखर दुबे, बीके टेलर्स, मुन्ना ब्रदर्स, रहीशुद्दीन, सतेंद्र वर्मा सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed